ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने 32 वर्षीय शख्स को किया गिरफ्तार; जांच जारी

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने भारतीय मूल की महिला से दुष्कर्म और नस्लीय हमले के आरोप में 32 वर्षीय व्यक्ति को वालसाल से गिरफ्तार किया। जांच जारी है।

Oct 27, 2025 - 18:14
 0  7
ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने 32 वर्षीय शख्स को किया गिरफ्तार; जांच जारी
ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला के साथ दुष्कर्म,

ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक महिला से हुए कथित नस्लीय हमले और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना वेस्ट मिडलैंड्स के वालसाल इलाके में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात पार्क हॉल क्षेत्र में 20 वर्षीय महिला पर हमला किया गया था। रविवार रात जारी बयान में बताया गया कि आरोपी को पेरी बार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा, '32 वर्षीय व्यक्ति को महिला के साथ दुष्कर्म के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। उससे अब पूछताछ की जाएगी।'

'महिला की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- पुलिस

इस मामले की जांच कर रहे डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट रोनन टायरर ने बताया कि गिरफ्तारी जांच के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, 'हमारी प्राथमिकता वही महिला है जो इस हमले का शिकार हुई। उसे इस सुबह पूरी जानकारी दी गई है और उसे विशेष रूप से प्रशिक्षित अधिकारियों की मदद मिलती रहेगी।'

सीसीटीवी फुटेज से मिली सुराग

पुलिस ने पहले जारी एक सीसीटीवी फुटेज में हमलावर की झलक दिखाई थी। इसके अनुसार, आरोपी एक श्वेत व्यक्ति है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है, बाल छोटे या झड़ते हुए हैं, और उसने गहरे रंग के कपड़े पहने थे। फुटेज में वह किसी खुले क्षेत्र, संभवतः पार्क में चलते हुए दिखा।

समुदाय में चिंता, पिछली घटना से जुड़ी आशंका

स्थानीय पंजाबी समुदाय के संगठनों ने बताया कि पीड़िता पंजाबी मूल की महिला है। उन्होंने चिंता जताई कि यह घटना कुछ सप्ताह पहले ओल्डबरी क्षेत्र में एक ब्रिटिश सिख महिला के साथ हुए नस्लीय हमले के बाद सामने आई है। समुदाय के नेताओं ने पुलिस से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा और गश्त बढ़ाई जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0