इंदौर में बड़ा हादसा: पांच मंजिला बिल्डिंग धंसी, कई लोग दबे; मलबा हटाने का काम शुरू

इंदौर के दौलतगंज में सोमवार रात दो मंजिला इमारत गिरने से छह लोग घायल हुए। मलबे से बचाव कार्य देर रात तक चला, घायलों को एमवाय अस्पताल भेजा गया।

Sep 27, 2025 - 01:26
Sep 27, 2025 - 01:26
 0  1
इंदौर में बड़ा हादसा: पांच मंजिला बिल्डिंग धंसी, कई लोग दबे; मलबा हटाने का काम शुरू
इंदौर में पांच मंजिला बिल्डिंग धंसी

इंदौर, जवाहर मार्ग झंडा चौक के समीप दौलतगंज में सोमवार रात 9 बजे दो मंजिला इमाइत भरभरा कर गिर गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कप मच गया। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच लेकिन मलबे को हटाने का कोई इंतजाम नहीं था।

नगर निगम की रिमूवल टीम व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से रात 10.30 बजे तक छह घायलों को मलबे से निकाला जा चुका था। जानकारों के मुताबिक इस इमारत में छह परिवारों के रहने की सूचना है। घायलों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।

कैसे हुआ हादसा?

निगम के अधिकारियों के मुताबिक यह इमारत अवैध रुप से बनी है। जानकारों के मुताबिक छह से सात साल पहले इस इमारत के निर्माण की बात कही जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक इमारत के पिलर कमजोर होने के कारण इमारत धंसी जिसके कारण यह हादसा हुआ। देर रात तक घायलों को मलबे से निकालने का कार्य जारी रहा। मौके पर एसडीईआरएफ की टीम भी रेस्क्यू किया और कलेक्टर शिवम वर्मा भी मौके पर पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0