भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा किया गया दीपोत्सव का भव्य आयोजन, श्री गणेश वंदना से हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ
भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र ने स्टर्लिंग रिजॉर्ट्स में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया, जिसमें भजन, गीत, नृत्य और दीपावली उत्सव की शानदार प्रस्तुतियां हुईं।
CURATED BY – ASHWINI WALIA | CITYCHIEFNEWS
कुरुक्षेत्र, आज भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा शानदार एवं रंगारंग शुभ दीपावली समारोह "दीपोत्सव " का भव्य आयोजन स्टर्लिंग रिजॉर्ट्स में किया गया। लगभग 140 सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम को और अधिक रोचक बना दिया । कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष विजयंत बिंदल, प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल, राष्ट्रीय संस्कार टोली सदस्य अशोक चौधरी, शाखा के पूर्व अध्यक्षों पवन गुप्ता, सुभाष भाटिया, रमेश गुलाटी द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। तत्पश्चात सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ बिटिया आदित्य गुप्ता द्वारा श्री गणेश वंदना से किया गया।
इसके पश्चात कुसुम गुप्ता, शशि गोयल, सुशील सूद, अश्विनी अरोड़ा, प्रवीण घई, डॉ. जवाहरलाल, रेणु बाला, वीणा चौधरी, डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. दिनेश कौशिक, डॉ. रमा शर्मा एवं बेबी नित्या गोयल भजन एवं गीत के माध्यम से बहुत ही शानदार प्रस्तुतियां दी। इनके अलावा बेबी आराध्या गुप्ता, रितु गुप्ता एवं डॉ. माधविका मदान ने नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों की बहुत प्रशंसा की एवं उपस्थित सभी सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। दीपावली के इस शानदार कार्यक्रम में मानसी गर्ग, आशा ढलवाल, दिनेश सिंघल एवं डॉ. अशोक चौधरी द्वारा परिषद सदस्यों के लिए बहुत ही रोचक ढंग से तंबोला एवं अन्य गेम्स खिलाए गए ।
शाखा सचिव बलजीत चावला द्वारा मंच का शानदार संचालन किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने नाच गाकर कार्यक्रम का आनंद लिया। सभी परिवारों को परिषद की ओर से सम्मानित किया गया।
हिंदी: What's Your Reaction?
हिंदी: Like
0
हिंदी: Dislike
0
हिंदी: Love
0
हिंदी: Funny
0
गुस्सा
0
हिंदी: Sad
0
हिंदी: Wow
0
