पीवी सिंधू को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, तीसरी बार बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग में शामिल; 2029 तक होगा कार्यकाल

भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू तीसरी बार बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग में शामिल हुईं। वह 2029 तक आयोग की सदस्य रहेंगी और 2020 से इंटीग्रिटी एम्बेसडर हैं।

हिंदी: Oct 13, 2025 - 16:29
हिंदी: Oct 13, 2025 - 22:07
 0  2
पीवी सिंधू को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, तीसरी बार बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग में शामिल; 2029 तक होगा कार्यकाल
बैडमिंटन खिलाड़ी

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सिंधू को तीसरी बार विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के एथलीट आयोग में शामिल किया गया है। विश्व संस्था ने शुक्रवार को नवंबर 2022 से नवंबर 2029 तक के कार्यकाल के लिए नये सदस्यों की घोषणा की।

सिंधू इससे पहले 2017 से 2025 तक आयोग में कार्यरत थीं। वह 2020 से बीडब्ल्यूएफ इंटीग्रिटी एम्बेसडर हैं। उन्हें एन से यंग (कोरिया), दोहा हनी (मिस्र), जिया यी फैन (चीन) और देबोरा जिल (नीदरलैंड) के साथ एथलीट आयोग में नामित किया गया था। इसके लिए किसी तरह का चुनाव नहीं करना पड़ा क्योंकि केवल इन पांचो खिलाड़ियों को ही आयोग का सदस्य बनने के लिए नामित किया गया था।

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0