भारत में कदम रखते ही गिरफ्तार हुआ भगोड़े ललित मोदी का भाई समीर मोदी, लगा गंभीर आरोप, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

दिल्ली पुलिस ने ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया। एयरपोर्ट से हिरासत में लेकर कोर्ट ने उन्हें पुलिस कस्टडी में भेजा।

हिंदी: Sep 18, 2025 - 18:47
 0  0
भारत में कदम रखते ही गिरफ्तार हुआ भगोड़े ललित मोदी का भाई समीर मोदी, लगा गंभीर आरोप, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा
ललित मोदी

भगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार कर लिया है. समीर मोदी को गुरुवार को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया. समीर मोदी विदेश से दिल्ली वापस लौटे थे, जहां एयरपोर्ट पर ही उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. समीर मोदी पर आरोप है कि उसने कई साल पहले एक महिला के साथ बलात्कार किया था. यह मामला काफी पुराना है, लेकिन लंबे समय तक चल रही जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद आज पुलिस ने समीर मोदी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार समीर मोदी पर लगे आरोप गंभीर हैं और उसका जुर्म साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंतजार कर रही थी पुलिस

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, समीर मोदी के विदेश से वापस लौटते ही पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रखी थी. जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया. इसके बाद समीर मोदी को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने ले जाकर पूछताछ की गई. पुलिस ने समीर मोदी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने समीर मोदी को पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है ताकि पुलिस उनसे मामले को लेकर गहराई से पूछताछ कर सके और सबूत इकट्ठे किए जा सकें. पुलिस का कहना है कि कस्टडी में पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

सबूत जुटाने में जुटी पुलिस

समीर मोदी की गिरफ्तारी ने मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा छेड़ दी है. वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है. पुलिस ने कहा है कि वे इस मामले में पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से जांच कर रहे हैं और दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे. पुलिस अब समीर मोदी के खिलाफ सबूत जुटाने और मामले की तह तक जाने के लिए काम कर रही है. कोर्ट में भी आगे की सुनवाई जल्द होगी, जहां सभी पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी.

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0