पटाखों को लेकर कटनी में बवाल, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, छह लोग घायल
कटनी के झर्रा टिकुरिया में पटाखा जलाने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से भिड़ंत, छह लोग घायल। विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया।
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र स्थित झर्रा टिकुरिया मोहल्ले में का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है इस वीडियो में दो पक्ष एक दूसरे में लाठी डंडे चलते हुए दिखाई दे रहे है। यह वीडियो दीपावली के दूसरे दिन के देर रात्रि है। यह विवाद पटाखा जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। यह विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया था, जिसमें लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि पुलिस के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ, जब गोकुल पासी नामक युवक अपने घर के सामने तेज आवाज वाले पटाखे जला रहा था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के विजय पासी और उनके परिवार के सदस्यों से उसकी कहासुनी हो गई। यह मामूली कहासुनी देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष से गोकुल पासी, राजकुमार पासी और अरविंद पासी को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से विजय पासी, अंकित पासी और अजय पासी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि इस विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। और एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज हैं और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
हिंदी: What's Your Reaction?
हिंदी: Like
0
हिंदी: Dislike
0
हिंदी: Love
0
हिंदी: Funny
0
गुस्सा
0
हिंदी: Sad
0
हिंदी: Wow
0
