प्रदेश में आम नागरिकों का साल भर में जीएसटी सुधार से होगा 4 हजार करोड़ रुपए का फायदा :नायब सिंह सैनी
CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि मोदी सरकार के जीएसटी सुधार से हरियाणा को सालाना ₹4000 करोड़ का लाभ होगा, व्यापार आसान होगा और स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा।
CURATED BY – ASHWINI WALIA | CITYCHIEFNEWS
कुरुक्षेत्र, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में लागू किए गए जीएसटी सुधार से प्रदेश में आम नागरिकों का साल भर में 4 हजार करोड़ रुपए का फायदा होगा और यह प्रदेश व देश के आर्थिक विकास में सबसे बड़ा परिवर्तन लाएंगे। यह जीएसटी सुधार न केवल व्यापारियों को राहत देंगे बल्कि आम उपभोक्ताओं के जीवन को भी सरल बनाएंगे। अहम पहलु यह है कि नागरिक अब कम जीएसटी का लाभ उठाकर स्वदेशी उत्पाद अपने घर लेकर आए। इन सुधारों से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारिक गतिविधियों में पारदर्शिता आएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को लाडवा के मेन बाजार में प्रदेशव्यापी वस्तु एवं सेवाकर बचत उत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुकानदारों और व्यापारियों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामकुंडी चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रदेशवासियों को अग्रसेन जयंती तथा प्रथम नवरात्रों की बधाई और शुभकामनाएं देने उपरांत प्रदेशव्यापी वस्तु एवं सेवाकर उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मैन बाजार, संगम मार्केट होते हुए शहीद ढींगरा चौक पर पहुंचे और दुकानदारों, व्यापारियों को सरकार द्वारा नई लागू जीएसटी दरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और लोगों को स्वदेशी वस्तुएं और उत्पाद घर लाने की अपील की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद मदन लाल ढींगरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यापारी को गुलाब का फूल देकर वस्तु एवं सेवाकर बचत उत्सव के बारे में जागरूक किया और जीएसटी में किए गए सुधारों और दी गई राहतों के बारे में अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जीएसटी सुधारों के लाभ और महत्व की जानकारी आमजन और व्यापारियों तक पहुंचाने के लिए ‘जीएसटी जागृति अभियान’ शुरू किया गया है। यह अभियान 15 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसके लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने विस्तृत कार्ययोजना से शिविर आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का पहला चरण 22 से 29 सितंबर तक चलेगा। इसमें सभी जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से भाग लेंगे और प्रतिदिन चिन्हित मार्केट्स का दौरा कर दुकानदारों और ग्राहकों को सुधारों की जानकारी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि व्यापार मंडल और विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, ताकि व्यापारी वर्ग प्रत्यक्ष रूप से लाभांवित हो। जीएसटी सुधारों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए जीएसटी सुधार, सेईज ऑफ डूइंग, स्वदेशी और हरियाणा जैसे हैशटैग चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल कर सुधारों की जानकारी देना ही नहीं है बल्कि लोगों को भारत में निर्मित वस्तुओं को अपनाने और स्वदेशी की भावना को प्रोत्साहित करने का भी संदेश देना है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान के माध्यम से न केवल व्यापारी वर्ग जागरूक होगा बल्कि आमजन को भी इन सुधारों का सीधा लाभ मिलेगा और हरियाणा व्यापारिक दृष्टि से और अधिक सशक्त बनेगा।
महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर श्री अग्रवाल सभा लाडवा के प्रधान विकास सिंगल, सुनील गर्ग, दुर्गेश गोयल, नरेश गर्ग, नवीन गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, उपमंडल अधिकारी पंकज सेठिया, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, भाजपा नेता नायब सिंह पटाक माजरा, डॉ. गणेश दत्त, पूनम सैनी, सोहन लाल रामगढ़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
हिंदी: What's Your Reaction?
हिंदी: Like
0
हिंदी: Dislike
0
हिंदी: Love
0
हिंदी: Funny
0
गुस्सा
0
हिंदी: Sad
0
हिंदी: Wow
0
