फिर जीती हुई बाजी हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने दोबारा दिल तोड़कर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

भारत को महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड से 4 रन की करीबी हार। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियां भी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

हिंदी: Oct 19, 2025 - 02:47
 0  1
फिर जीती हुई बाजी हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने दोबारा दिल तोड़कर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
फिर जीती हुई बाजी हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने दोबारा दिल तोड़कर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

इंदौर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में एक बार फिर से करीबी हार झेलनी पड़ी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को रविवार को इंग्लैंड के हाथों एक रोमांचक मैच में चार रन से हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो गई है. वहीं, इंग्लैंड ने इस जीत के बाद सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 288 रन का स्कोर बनाया और फिर भारतीय टीम को 6 विकेट पर 284 रन पर रोक दिया. इंग्लैंड की पांच मैचों में यह चौथी जीत है.

भारत की महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में पांच मैचों में तीसरी हार है और टीम चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है. इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. अब सेमीफाइनल के लिए सिर्फ एक ही स्थान बाकी है.  

इंग्लैंड से मिले 289 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 42 रन के अंदर ही अपने दो विकेट खो दिए. इसमें प्रतिका रावल (6) और हरलीन देओल (24) के विकेट शामिल थे. हालांकि इसके बाद उप-कप्तान स्मृति मंधाना (88) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (70) ने तीसरे विकेट के लिए 122 गेंदों पर 125 रनों की साझेदारी करके टीम को मुकाबले में बनाए रखा.

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0