श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में मथुरा वृंदावन की तर्ज पर हुई गोवर्धन पूजा, संतों एवं महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई
कुरुक्षेत्र स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर भव्य गोवर्धन पूजा संपन्न हुई।
CURATED BY – ASHWINI WALIA | CITYCHIEFNEWS
कुरुक्षेत्र, मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में गोवर्धन पूजा मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर की गई। संतों के साथ स्वामी पृथ्वी पुरी और महिला श्रद्धालुओं ने बड़े भक्ति भाव के साथ गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि यह पूजा भगवान कृष्ण की लीला को समर्पित है जब उन्होंने इंद्र के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था। इस अवसर पर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए ब्रज क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं की भांति इस पर्व को आयोजित करने का संतों के मार्गदर्शन में प्रयास किया गया। सामूहिक रूप से बनाए गोवर्धन महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था एवं उत्साह दिखा। ग्रामीण आंचल की महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाने में विशेष रूचि दिखाई। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं ने पूजन के साथ भजन संकीर्तन किया और गोवर्धन महाराज की महिमा का बखान किया। स्वामी पृथ्वी पुरी ने बताया कि गोवर्धन पूजा का संबंध द्वापर युग से है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण के कहने पर लोगों ने पर्वतराज गोवर्धन को सजीव देवता मानकर उनकी पूजा की थी। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी रामनाथ पुरी, स्वामी सीताराम, स्वामी आलोकानन्द, आकाश गिरी, बिल्लू पुजारी, राम कुमार, नाजर सिंह, सुक्खा सिंह, रविंद्र कुमार, सीमा राणा, बबीता सिंह, गीता रानी, सुमन राणा, नीलम, आशा इत्यादि भी मौजूद रहे।
हिंदी: What's Your Reaction?
हिंदी: Like
0
हिंदी: Dislike
0
हिंदी: Love
0
हिंदी: Funny
0
गुस्सा
0
हिंदी: Sad
0
हिंदी: Wow
0
