ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में 'शो एंड टैल' प्रतियोगिता, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति

कुरुक्षेत्र के ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में प्री नर्सरी से केजी तक के छात्रों के लिए हेल्थ एंड हाइजीन थीम पर शो एंड टैल प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने चार्ट, पोस्टर और खिलौनों के माध्यम से प्रस्तुति दी। विजेता छात्रों को प्रिंसिपल डॉ. सुमिता ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूल अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

हिंदी: Jul 20, 2025 - 07:51
 0  0
ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में 'शो एंड टैल' प्रतियोगिता, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति
City Chief News (CCN NEWS)

CURATED BY – ASHWINI WALIA CITYCHIEFNEWS

कुरुक्षेत्र, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में शो एंड टैल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्री नर्सरी से केजी तक के बच्चों ने भाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने हेल्थ एंड हाइजीन थीम पर विभिन्न प्रकार के चार्ट, पोस्टर, खिलौने प्रयोग किया और साथ में उनके उपयोग के बारे में बताया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छता की बुनियादी आदतों के महत्व को समझाने और उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस प्रतियोगिता में कक्षा पी पी 1 से प्रिशा ने प्रथम, प्रतीत ने द्वितीय और नमशया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पी पी 2 से नैवेदया ने प्रथम, सवरीन ने द्वितीय और तनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा पी पी 3 से केलवी ने प्रथम, जेसिका ने द्वितीय और बानी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिस सुजाता ने इस प्रतियोगिता में मुख्य जज की भूमिका निभाई और मिस सिमरन, इशू और पूजा ने बच्चों को विभिन्न विषयों पर तैयार किया।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर सुमिता ठाकुर ने उनके प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताएं छोटे बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है।

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0