भारत सरकार ने पासपोर्ट रूल्स में किया बदलाव, 15 फरवरी से पहले करा लें ये जरूरी अपडेट, नहीं तो...
15 फरवरी 2026 से पासपोर्ट के नए नियम लागू। डिजिटल पुलिस वेरिफिकेशन, बायोमेट्रिक सुरक्षा, डिजिलॉकर दस्तावेज और छोटे शहरों में नए केंद्र की सुविधा।
सरकार ने 2026 के नए नियमों में सुरक्षा मानकों को और कड़ा किया गया है. बायोमेट्रिक डेटा और कॉर्डिनेट सिस्टम के जरिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने वालों पर नकेल कसी जाएगी, जिससे भारतीय पासपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय वैल्यू और बढ़ेगी.
15 फरवरी 2026 से लागू होंगे नियम
पासपोर्ट किसी नागरिक के लिए बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है. सरकार ने पासपोर्ट बनवाने की लंबी प्रक्रिया और पुलिस वेरिफिकेशन की जटिलताओं को खत्म करने के लिए सरकार ने 2026 के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. पासपोर्ट की ये नई और हाई-टेक प्रक्रिया 15 फरवरी 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएगी.
पुलिस वेरिफिकेशन हुआ डिजिटल
नए पासपोर्ट रूल्स में सबसे बड़ा बदलाव पुलिस वेरिफिकेशन में किया गया है. नए नियमों के अनुसार, पासपोर्ट वेरिफिकेशन अब डिजिटल तरीके से होगा. नई तकनीक के इस्तेमाल से अब वेरिफिकेशन का काम हफ्तों के बजाय चंद दिनों में पूरा हो जाएगा, जिससे पासपोर्ट जल्दी घर पहुंचेगा.
पहले पासपोर्ट, बाद में वेरिफिकेशन!
कुछ स्पेशल केटेगरी में भारत सरकार पोस्ट-पुलिस वेरिफिकेशन की सुविधा दे रही है. इसका मतलब है कि अप्लीकेंट को पासपोर्ट पहले जारी कर दिया जाएगा और पुलिस जांच की प्रक्रिया उसके बाद पूरी की जाएगी.
फोटोकॉपी की जरूरत नहीं पड़ेगी!
अब आपको पासपोर्ट ऑफिस में ढेर सारे दस्तावेजों की फोटोकॉपी ले जाने की जरूरत नहीं होगी. आधार कार्ड और डिजिटल लॉकर (DigiLocker) से अब डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को ही प्राइयोरिटी दी जाएगी. बता दें कि इससे ऑनलाइन वेरिफिकेशन बेहद आसान हो जाएगा.
नाबालिग बच्चों को आसानी से मिलेगा पासपोर्ट
बच्चों के पासपोर्ट के लिए अब माता-पिता को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा. अब बच्चों के डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल आईडी कार्ड को आसानी से स्वीकार किया जाएगा, जिससे नाबालिगों का पासपोर्ट मिलने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा.
बेहतर होगा पासपोर्ट आवेदन पोर्टल
सरकार ने आधिकारिक पासपोर्ट पोर्टल को पूरी तरह अपडेट किया है. अब आवेदक बिना किसी तकनीकी दिक्कत के खुद ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं, फीस जमा कर सकते हैं और रीयल-टाइम में अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.
छोटे शहरों में भी बनेंगे पासपोर्ट केंद्र
पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के और करीब लाने के लिए सरकार ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में नए केंद्र खोलने जा रही है. अब लोगों को पासपोर्ट के काम के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.
हिंदी: What's Your Reaction?
हिंदी: Like
0
हिंदी: Dislike
0
हिंदी: Love
0
हिंदी: Funny
0
गुस्सा
0
हिंदी: Sad
0
हिंदी: Wow
0
