कटनी में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस ने कुछ आरोपियों को किया गिरफ्तार

कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में मदनमोहन चौबे वार्ड स्थित पानी टंकी के पास 21 वर्षीय आदित्य मिश्रा की तीन हमलावरों ने चाकुओं से हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

हिंदी: Aug 27, 2025 - 19:53
हिंदी: Aug 27, 2025 - 19:53
 0  0
कटनी में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस ने कुछ आरोपियों को किया गिरफ्तार
21 वर्षीय आदित्य मिश्रा

CURATED BY – SUNIL YADAV CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मदनमोहन चौबे वार्ड स्थित पानी टंकी के पास 24 वर्षीय एक युवक की तीन हमलावरों ने चाकुओं से गोद कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। जिसमें से कुछ आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर उनसे पूछताछ कर रही है।

एडिशन एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि हमलावरों की पहचान रंगनाथ नगर पुलिस के द्वारा कर ली गई है, जल्द ही सभी आरोपियों के पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि मृतक 21 वर्षीय आदित्य मिश्रा सुबह तड़के लगभग 3 बजे करीब विशेष बंशकार से गंजा पीने के लिए रुपए मांग रहा था जिसको लेकर उनका मृतक आदित्य से विवाद हो गया और विशेष ने अपने भाई विवेक और दोस्त नितिन वहां बुलवाया और जब मृतक इन तीन से जबरन विवाद करने लगा तो तीनों ने घर से चाकू का आदित्य मिश्रा पर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गया थे जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर रंगनाथ नगर थाने की पुलिस पहुंच गई और घायल आदित्य को तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कुछ बदमाशों को पकड़ लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है और जल्द भी सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0