ग्वालियर-भिंड हाईवे टोल पर फायरिंग, ‘हाईवे बनाओ या टोल हटाओ’ लिख छोड़ गए बदमाश
ग्वालियर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर-भिंड हाईवे पर स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार बदमाशों ने टोल बूथ पर फायरिंग कर धमकी भरी चिट्ठी फेंक दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश बरेठा टोल प्लाजा पहुंचे और टोल बूथ पर अचानक पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके पर एक धमकी भरी चिट्ठी फेंककर फरार हो गए। पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
चिट्ठी में बदमाशों ने साफ तौर पर लिखा है— “हाईवे बनाओ या टोल हटाओ।” इसके साथ ही चिट्ठी में सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा गया कि “सरकार अंधी हो चुकी है” और “आकाश भदौरिया जैसा अब कोई नहीं मरेगा।” बदमाशों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ, तो इससे भी बड़ा कदम उठाया जाएगा।
घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और टोल प्लाजा के सभी सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी: What's Your Reaction?
हिंदी: Like
0
हिंदी: Dislike
0
हिंदी: Love
0
हिंदी: Funny
0
गुस्सा
0
हिंदी: Sad
0
हिंदी: Wow
0
