साईं बाबा की फोटो को आग लगा दो, निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर के विवादित बोल

उज्जैन में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज ने साईं बाबा की पूजा को वेदों और सनातन परंपरा के खिलाफ बताते हुए विवादित बयान दिया। उन्होंने मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने और हिंदू कार्ड प्रणाली लागू करने की मांग की। इस बयान पर साईं भक्तों में रोष है और राजनीतिक-धार्मिक बहस तेज हो गई है।

हिंदी: Aug 1, 2025 - 11:51
हिंदी: Aug 1, 2025 - 14:55
 0  0
साईं बाबा की फोटो को आग लगा दो, निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर के विवादित बोल
महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज

उज्जैन, उज्जैन के पंचकोशी मार्ग स्थित होटल में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज ने साईं बाबा को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा अगर किसी हिंदू के घर में साईं बाबा की मूर्ति हो तो कुंए में डाल दें और फोटो है तो उसे आग लगा दें। हमारे हिंदू धर्म में 84 करोड़ देवी देवता हैं, फिर हम एक मुस्लिम फकीर की पूजा क्यों करें? उन्होंने देश भर के पुजारियों, पंडितों और मंदिरों के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे मंदिरों में साईं बाबा की पूजा न करें। साईं बाबा की पूजा वेद और सनातन परंपरा के अनुसार मान्य नहीं है। इस बयान को लेकर साई भक्त विरोध कर रहे है।

उज्जैन में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज की कथा पंचकोशी मार्ग स्थित एक होटल में श्रीमद् भागवत कथा 25 जुलाई से चल रही है। बताया गया कि स्वामी प्रेमानंद पुरी ने यह बात कथा के दौरान कही। उन्होंने इस दौरान महाकाल मंदिर का मुद्दा भी उठाया। कहा कि देशभर के मंदिरों पर सरकारी अधिग्रहण है। इन्हें मुक्त करने के लिए पीएम को एक पत्र लिखा है और कहा है कि महाकाल मंदिर को फिर अखाड़ों को सौंपा जाए। पहले महाकाल मंदिर महानिर्वाणी अखाड़े के नियंत्रण में था और बाद में सरकार ने अधिग्रहण कर लिया। उन्होंने मांग की कि मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करें और उन्हें फिर से अखाड़ों के हवाले करें। उन्होंने यह दावा भी किया कि तेलंगाना में कुछ स्थानों पर मंदिरों के धन से कसाई खाने तक की सुविधाएं संचालित की जा रही हैं। जब तक मंदिर सरकार के नियंत्रण में हैं तो वहां हिंदू कार्ड प्रणाली लागू की जाए और बिना हिंदू कार्ड के किसी को प्रवेश न दिया जाए।

महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़े के महाराज प्रेमानंद पुरी ने साईं बाबा की मंदिरों में पूजा को अनुचित बताते हुए इसे हटाने की बात के साथ यह भी कहा कि शंकराचार्य महाराज और वे स्वयं इसका लंबे समय से विरोध करते आ रहे हैं और अब तक कई मंदिरों से मूर्तियां हटवाई जा चुकी हैं। इसके पहले भी साल 2024 में को एक कथा के दौरान देश की आबादी को लेकर बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था की धिक्कारता हूं मैं हिंदुओं को और चेतावनी देता हूं कि अगर ऐसा ही रहा तो इस भारत में कई पाकिस्तान बन जाएंगे। अपनी पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए मेरी इस देश की माताओं से अपील है कि कम से कम 4 संतान पैदा करें।

स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दुकानों पर मालिकों के नाम के बोर्ड लगवाने की नीति का समर्थन करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा में थूक जिहाद जैसी घटनाएं सामने आई थीं, जो अब रोकी जा रही हैं। साल 2024 में एक कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि भारतवर्ष को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है तो संख्या बल जरूरी है। हम अगर संख्या बल में कम रहे तो अभी तो 240 हैं फिर 40 रह जाएंगे। भारत जब आजाद हुआ था तो वो 2 करोड़ थे, अब 38 करोड़ हो गए हैं। लोकतंत्र में उसी का राज, जिसके हाथ में वोट।

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0