शाजापुर विधानसभा में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह और आत्मविश्वास

शाजापुर विधानसभा में 15 जनवरी 2026 को सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। युवाओं की खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

हिंदी: Jan 15, 2026 - 22:02
 0  1
शाजापुर विधानसभा में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह और आत्मविश्वास

CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में फिटनेस, खेल संस्कृति एवं स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत शाजापुर विधानसभा में 15 जनवरी 2026 को भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शाजापुर के खेल मैदान में हुआ, जहाँ खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
जिला खेल अधिकारी श्री रविंद्र हार्डिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गांधी हॉल में बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता, स्टेडियम मैदान में मलखंभ, हिंद जूनियर स्कूल मैदान में वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल, जबकि शासकीय उत्कृष्ट उमावि शाजापुर के मैदान में खो-खो, रस्साकशी तथा 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।
शुभारंभ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत सरस्वती पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्या कुंज स्कूल एवं सी.एम. राइज स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। उद्घाटन सत्र में सबसे पहले 100 मीटर दौड़ आयोजित की गई, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ।
खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार और सम्मान
टीम खेलों में विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमशः ₹11,000, ₹7,000 एवं ₹5,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं व्यक्तिगत खेलों में क्रमशः ₹5,000, ₹3,000 एवं ₹2,000 की राशि दी गई। इसके साथ ही सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को टी-शर्ट का वितरण किया गया। प्रतियोगिता के दौरान सांसद महोदय ने सभी खेल मैदानों का निरीक्षण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
अतिथियों के प्रेरक संबोधन
पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि
“खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास का निर्माण करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को राष्ट्रीय आंदोलन का रूप दिया है, जिससे ग्रामीण और छोटे शहरों की प्रतिभाएँ आगे आ रही हैं। सांसद खेल महोत्सव इसी सोच का परिणाम है।”
उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उपविजेता खिलाड़ियों से कहा कि हार निराशा नहीं, बल्कि सफलता की सीढ़ी होती है। निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच से वे भी भविष्य में विजेता बनेंगे।
विधायक श्री अरुण भीमावत ने अपने संबोधन में कहा कि
“शाजापुर की धरती प्रतिभाओं से समृद्ध है। सरकार खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे, निराशा और भटकाव से दूर रखकर स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है।”
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने कहा कि
“खेल महोत्सव युवाओं के लिए अवसरों का मंच है। इससे न केवल खेल प्रतिभा निखरती है, बल्कि युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना भी मजबूत होती है।”
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श्री अरुण भीमावत, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, नगर अध्यक्ष आशीष नागर, जिला मंत्री उमेश टेलर, जिला उपाध्यक्ष शीतल भावसार, सोनू सोलंकी, एडीएम बी.एस. सोलंकी, एडीशनल एसपी घनश्याम मालवीय, एस डी एम मनीषा वास्कले,सांसद खेल महोत्सव के प्रभारी
विश्वामित्र पुरस्कार प्राप्त सुदेश जी सांगते,,जयंत जैन,शुभम जी जाधव,रामचंद्र जी भावसार,पंकज सोनी, विकास सिंदल, दिलीप त्रिवेदी आशुतोष श्रीवास्तव,आशीष दवे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती रेखा पुरोहित, एव मनीष जी जायसवाल ने किया।आभार मण्डल अध्यक्ष आशीष नागर ने माना।

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0