दमोह में ओवरलोड वाहनों पर सख्ती, कोर्ट ने ठोका 1.12 लाख का जुर्माना
दमोह, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा नियम तोड़ने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक दलवीर सिंह मार्को ने 23 फरवरी 2026 को थाना स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो वल्कर वाहन निर्धारित भार क्षमता से अधिक माल परिवहन करते पाए गए।
ओवरलोड वाहन
वल्कर क्रमांक RJ 19 GJ 0819 – निर्धारित क्षमता से 16 टन अधिक
वल्कर क्रमांक RJ 19 GJ 0818 – निर्धारित क्षमता से 20 टन अधिक
दोनों वाहनों के विरुद्ध जप्ती पंचनामा तैयार कर उन्हें जप्त किया गया। प्रकरण 24 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां कोर्ट द्वारा क्रमशः 52,000 रुपये एवं 60,000 रुपये, कुल 1,12,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं मालिकों से अपील की है कि वे निर्धारित भार क्षमता का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और यातायात व्यवस्था सुरक्षित बनी रहे।
हिंदी: What's Your Reaction?
हिंदी: Like
0
हिंदी: Dislike
0
हिंदी: Love
0
हिंदी: Funny
0
गुस्सा
0
हिंदी: Sad
0
हिंदी: Wow
0
