'धृतराष्ट्र का सपना कभी पूरा नहीं होगा', गिरिराज सिंह ने साधा लालू यादव पर निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी जंग तेज़, गिरिराज सिंह ने लालू यादव की तुलना धृतराष्ट्र से की। NDA और महागठबंधन आमने-सामने, चुनाव अक्टूबर-नवंबर में संभावित।

हिंदी: Aug 24, 2025 - 18:20
 0  0
'धृतराष्ट्र का सपना कभी पूरा नहीं होगा', गिरिराज सिंह ने साधा लालू यादव पर निशाना
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को जोर-शोर से शुरू भी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार को बिहार में थे और उन्होंने राज्य को कई सौगातें दीं। राज्य में सियासी पार्टियों के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने लालू यादव की तुलना धृतराष्ट्र से कर दी है।

क्या बोले गिरिराज सिंह?

बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- "लालू यादव अपने बेटे को गद्दी पर बिठाने के लिए 'धृतराष्ट्र' की तरह बेचैन हैं... बिहार की जनता से, खासकर 30 साल से कम उम्र के युवाओं से मेरा अनुरोध है कि वे समझें कि (राजद के कार्यकाल में) बिहार की स्थिति कैसी थी। न बिजली थी, न सड़क, न पानी, गरीबों के पास घर नहीं थे, अस्पतालों में जानवर घूमते थे, स्कूल खंडहर में थे, लेकिन आज नजारा बदल गया है।"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा- "ये बदला हुआ बिहार है, जिसने उड़ान भरी है और अब इस बिहार को गति देने की जरूरत है। धृतराष्ट्र का सपना कभी पूरा नहीं होगा। महाभारत में भी धृतराष्ट्र अपने बेटे को राजा नहीं बना पाए क्योंकि उनकी नीतियां और उनकी सोच दोषपूर्ण थी।"

बिहार में कब हैं चुनाव?

चुनाव आयोग बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान जल्द ही कर सकता है। संभावना है कि बिहार विधानसभा चुनाव का आयोजन आगामी अक्टूबर-नवंबर महीने में होगा। ये चुनाव कुल 243 सीटों के लिए होंगे और किसी भी दल को बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत पड़ेगी। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के NDA गठबंधन और राजद, कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान है।

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0