संत शिरोमणि रविदास जयंती पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम चोपड़ा में धूमधाम से हुआ आयोजन

हिंदी: Feb 10, 2026 - 01:04
हिंदी: Feb 10, 2026 - 01:09
 0  2
संत शिरोमणि रविदास जयंती पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम चोपड़ा में धूमधाम से हुआ आयोजन

CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL CITYCHIEFNEWS

दमोह, संत शिरोमणि रविदास जयंती पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम आम चोपरा में संत शिरोमणि रविदास जयंती का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। जयंती समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक बंधु शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय पर जहां विशाल शोभायात्रा निकाली गई, वहीं ग्राम चोपड़ा में पखवाड़े के रूप में जयंती मनाए जाने से क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान जानकी देवी द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन, विचारों एवं सामाजिक संदेशों पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। भजनों के पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

जयंती समारोह में राज्यमंत्री  प्रदीप अहिरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि संत शिरोमणि रविदास जयंती को पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर जयंती एक दिन मनाई जाती है, लेकिन इस प्रकार का आयोजन समाज को एकजुट करने वाला है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में आमंत्रण मिलने पर वे समाज के कार्यक्रमों में अवश्य शामिल होंगे।
सामाजिक बंधुओं की रही उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम में मंत्री के साथ संगठन महामंत्री रामेश्वर चौधरी, संजय अहिरवाल, भगवानदास चौधरी, गंगाराम चौधरी, पारसनाथ, आयोजन समिति के सदस्य, इंजीनियर अमित कुमार, आसाराम चौधरी, डॉ. चक्रेश चौधरी, संजीव चौधरी, डी.के. धर्मेंद्र, प्रवेंद्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया तथा संत शिरोमणि रविदास जी के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0