बड़वारा ब्लॉक की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, बेहतर इलाज की मांग को लेकर बड़वारा CHC में सुविधाओं के लिए किया भूख हड़ताल
कटनी जिले के बड़वारा ब्लॉक में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण भूख हड़ताल व अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे हैं।
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के बड़वारा ब्लॉक में स्वास्थ व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता ओर आमजन भूख हड़ताल ओर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह पर बैठे हुए है उनका कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा खुद बदहाल है उसे खुद बेहतर इलाज की जरूरत है.
बड़वारा कांग्रेस के आदिवासी समाज के पदाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि हम जनता के साथ दो दिन से भूख हड़ताल ओर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह बैठे है हमारी मांग है कि बड़वारा ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति दयनीय है स्वास्थ केंद्र में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर की पदस्थापना होना चाहिए अभी जो स्टाफ है वो अपने मनमर्जी के मालिक है स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन सीटी स्कैन मशीन शव वाहन सहित डॉक्टर की पद स्थापना होना चाहिए क्योंकि बड़वारा ब्लॉक से पच्चीस गांव जुड़े हुए है ओर पूरा क्षेत्र आदिवासी क्षेत्र है आज मुख्य स्वास्थ अधिकारी से मिला हू ओर जो लोग धर्म पर बैठे है उनकी मांगों के बारे में बताया है।
वही मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राज सिंह ने बताया कि बड़वारा ब्लॉक में स्वास्थ व्यवस्था को लेकर भूख हड़ताल ओर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह बैठे है वहां पर पहले से एक रेगुलर डॉक्टर की पदस्थापना है ग्रामीणों की कई मांग है उन्हें भी पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी: What's Your Reaction?
हिंदी: Like
0
हिंदी: Dislike
0
हिंदी: Love
0
हिंदी: Funny
0
गुस्सा
0
हिंदी: Sad
0
हिंदी: Wow
0
