ग्राम पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, 02 दिनों में 32 हजार से अधिक खिलाडियों ने दिखाया अपना हुनर

ऑपरेशन सवेरा में सहारनपुर की 120 ग्राम पंचायतों में 17,121 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, खेलों से युवाओं को प्रेरित कर नशे से बचाने का प्रयास।

हिंदी: Oct 16, 2025 - 03:00
 0  1
ग्राम पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, 02 दिनों में 32 हजार से अधिक खिलाडियों ने दिखाया अपना हुनर
ग्राम पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

CURATED BY – GAURAV SINGHAL CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशों के अनुपालन में ऑपरेशन सवेरा के तहत ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति आकृषित करने एवं युवाओं में नशे की लत से बचाने के दृष्टिगत ग्रामीण स्तर पर 13 से 19 अक्टूबर तक खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन जनपद की 120 ग्राम पंचायतों में 17121 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। विजयी खिलाडियों एवं टीम को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने पुरस्कृत किया। खेल प्रतियोगिताओं के समय दर्शकों की काफी भीड़ रही एवं बच्चों ने पूर्ण उत्साह के साथ खेलों में बढ-चढ कर हिस्सा लिया। 
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपद के सभी बच्चों एवं युवाओं को yuvasathi.in पोर्टल पर पंजीकरण करते हुए अधिकाधिक संख्या में खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होने कहा कि आयोजित होने वाले खेलों में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, जूडो में ग्रामीण क्षेत्र के युवा एवं बच्चे बढ-चढकर हिस्सा ले रहे है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा होने से सभी बेहतर खिलाडियों को प्रोत्साहन मिलता है साथ ही खेल के प्रति रूचि जागृत होती है। वर्तमान जीवनशैली एवं स्वस्थ रहने के लिए खेल जीवन का अहम हिस्सा है।

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0