BJP की रितु तावड़े होंगी BMC की मेयर, शिवसेना को मिला डिप्टी मेयर का पद

बीएमसी चुनाव जीत के बाद रितु तावड़े मुंबई की मेयर और संजय घाड़ी डिप्टी मेयर होंगे। 11 फरवरी को चुनाव, 40 साल बाद बीजेपी का मेयर।

हिंदी: Feb 14, 2026 - 19:26
 0  0
BJP की रितु तावड़े होंगी BMC की मेयर, शिवसेना को मिला डिप्टी मेयर का पद

नई दिल्ली, बीएमसी चुनाव में जीत के बाद अब मेयर को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। मुंबई की मेयर बीजेपी की रितु तावड़े होंगी। जबकि डिप्टी मेयर शिवसेना के संजय घाड़ी होंगे।

मुंबई मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने पार्षद रितु तावड़े को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, शिवसेना ने डिप्टी मेयर पद के लिए संजय घाड़ी को नामित किया है।

बीएमसी चुनाव परिणामों में बीजेपी ने 89 सीटें जीती हैं, वहीं शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें मिली हैं। इस तरह इस गठबंधन ने बहुमत का आकड़ा पार कर लिया। बीएमसी चुनाव में मिली जीत के बाद मेयर को लेकर जारी सस्‍पेंस आज खत्‍म हो गया है।

11 फरवरी को होंगे चुनाव
ज्ञात हो कि बीएमसी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 11 फरवरी को किए जाएंगे। इससे पहले शनिवार को भाजपा ने मेयर के लिए रितु तावड़े को अपना उम्मीदवार घोषित किया, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी नेता अमित सातम ने रितु तावड़े के नाम की घोषणा की, जबकि शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने संजय शंकर घाड़ी के नाम की घोषणा की। रितु तावड़े वार्ड 132 से पार्षद हैं, जबकि संजय घाड़ी नगर निगम चुनाव में वार्ड 5 से पार्षद चुने गए हैं।

चार पार्षदों को मौका देना चाहती है शिवसेना
शिवसेना सचिव संजय मोरे ने एक बयान में कहा है कि घाडी 15 महीने तक डिप्टी मेयर के रूप में काम करेंगे। वह शिवसेना (UBT) के उन सीनियर पूर्व पार्षद में से एक थे, जिन्होंने पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे। मुंबई में डिप्टी मेयर का कार्यकाल बांटकर, शिवसेना अपने चार पार्षद को मौका देना चाहती है।

40 वर्षों बाद बीजेपी का मेयर
बीएमसी मेयर पद के लिए बीजेपी ने रितु तावड़े का नाम फाइनल कर लिया है। रितु तावड़े का नाम बीएमसी मुख्यालय में बीजेपी पार्षदों की हुई अंतिम रणनीति बैठक में तय हुआ है। 40 वर्षों में यह पहला ऐसा मौका है, जब मुंबई में बीजेपी का मेयर बनने जा रहा है।

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0