सामूहिक सुरूचि भोज गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएमश्री हाई स्कूल कोटमा में आयोजित
शहडोल में गणतंत्र दिवस पर पीएमश्री हाई स्कूल कोटमा में सुरूचि भोज का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने छात्रों संग सहभागिता कर शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की।
CURATED BY – SANJEEV KUMAR NIGAM | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, शहडोल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएमश्री हाई स्कूल कोटमा में सुरूचि भोज का आयोजन किया गया। सुरूचि भोज में विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत प्रभा मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति सहित जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय अधिकारियों द्वारा स्कूल के बच्चों के साथ सुरूचि भोज किया। कलेक्टर ने स्कूल के विद्यार्थियों से चर्चा कर शैक्षणिक गतिविधियों शाला संचालन तथा खेल कूद की गतिविधियों की जानकारी ली। उपस्थित अतिथियों द्वारा शाला का भ्रमण किया गया तथा बच्चों के साथ फोटो सेशन में भाग लिया। शाला में शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग से फूलों का बगीचा तैयार किया गया है। शैक्षणिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं। शाला के प्राचार्य संजय पाण्डेय द्वारा विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल क्लास, स्मार्ट क्लास के साथ ही कौशल प्रशिक्षण की गतिविधियां संचालित कराई जा रही हैं। जिसकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई।
सुरूचि भोज कार्यक्रम में एसडीएम सोहागपुर अमृता गग, डिप्टी कलेक्टर अर्चना मिश्रा, गैलेक्सी नागपुरे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुद्रिका सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनन्द राय सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी फूलसिंह मारपाची, एपीसी अरविंद पाण्डेय, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
हिंदी: What's Your Reaction?
हिंदी: Like
0
हिंदी: Dislike
0
हिंदी: Love
0
हिंदी: Funny
0
गुस्सा
0
हिंदी: Sad
0
हिंदी: Wow
0
