राजा रघुवंशी के मर्डर पर बनेगी फिल्म, नाम भी तय, भाई विपिन ने फाइनल की बात

शिलॉन्ग में 23 मई को हुई राजा रघुवंशी की हत्या पर अब फिल्म बनने जा रही है। 'हनीमून इन शिलॉन्ग' नामक यह फिल्म राजा की जिंदगी और हत्या के रहस्य पर आधारित है। निर्देशक एसपी निम्बावत की इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और 80% शूटिंग इंदौर में होगी। फिल्म में आरोपियों की रिमांड, यातनाएं और न्याय की मांग भी दिखाई जाएगी।

हिंदी: Aug 1, 2025 - 14:47
हिंदी: Aug 1, 2025 - 15:01
 0  1
राजा रघुवंशी के मर्डर पर बनेगी फिल्म, नाम भी तय, भाई विपिन ने फाइनल की बात
राजा रघुवंशी

राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच अभी भी जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। राजा की हत्या पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म डायरेक्टर और राजा के भाई विपिन रघुवंशषी के बीच हुई बैठक के बाद कहानी भी फाइनल हो गई है। यही नहीं फिल्म का नाम भी तय हो गया है। राजा रघुवंशी के परिवार ने बताया कि यह फिल्म राजा की जिंदगी पर आधारित होगी।

शिलॉन्ग में 23 मई को हुई हत्या और 9 जून को हत्या के कातिलों का पता चलने के बाद अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि सोनम रघुवंशी के राजा को मारने के पीछे की वजह क्या थी। कातिलों की गिरफ्तारी को लगभग दो महीने को होने को हैं। राजा और सोनम के परिवार के बीच दूरियां भी बढ़ गई हैं। इस बीच आज राजा के मर्डर पर बनने वाली फिल्म ने इस केस में एक और नई अपडेट जोड़ दी है। 'हनीमून इन शिलांग' नामक इस फिल्म की घोषणा खुद राजा रघुवंशी के भाइयों ने की, जिसके लिए उन्होंने अपने ही निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।

राजा रघुवंशी की रहस्यमयी हत्या के मामले में जहां न्यायालय में सुनवाई अभी चल रही है, उस बीच फिल्म की घोषणा से सवाल भी उठ सकते हैं। 'हनीमून इन शिलॉन्ग' फिल्म के डायरेक्टर एसपी निम्बावत हैं। फिल्म के बारे में डायरेक्टर ने बताया कि हम इसका क्लाइमेक्स भी अलग ढंग से सोच रहे हैं। राजा को मारने के बाद आरोपियों की रिमांड और पुलिस की और से दी जाने वालीं यातनाएं भी हम दिखाएंगे। उनसे आरोपियों की सजा पर कैसे दिखाएंगे पर सवाल पूछा गया, निर्देशक निंबावत ने बताया कि आरोपियों को फांसी होनी चाहिए,ऐसी फांसी हो जो मिसाल बने।

डायरेक्टर ने राजा रघुवंशी पर फिल्म बनाने की इजाजत देने पर उनके परिवार वालों के लिए कहा कि मैं परिवार के हिम्मत की दाद देता हूं। फिल्म के निर्देशक ने आगे कहा कि हम राजा के साथ हुए विश्वासघात को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे जिससे समाज में ऐसी घटनाएं न हों और लोगों को सीख मिले। इस फिल्म की स्किप्ट रेडी है और कास्टिंग वाले सवाल पर डायरेक्टर ने बताया कि 80 फीसदी शूटिंग इंदौर में होगी। कास्टिंग बॉलीवुड से होगी यानी एक्टर्स मुंबई के होंगे। फाइट सीन भी ऐसे फिल्माए जाएंगे जैसे राजा को उस वक्त कैसे क्या झेलना पड़ा, हम सोच कर उसे फिल्माएंगे।

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0