पटना समेत दक्षिण बिहार में आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का 9 जिलों में अलर्ट

पटना मौसम अलर्ट, बिहार में भारी बारिश, दक्षिण बिहार मॉनसून, गयाजी ऑरेंज अलर्ट, कैमूर औरंगाबाद नवादा बारिश, भोजपुर बक्सर रोहतास जमुई येलो अलर्ट, बिहार मौसम विभाग चेतावनी, पटना तापमान अपडेट, बिहार आकाशीय बिजली चेतावनी, पटना बारिश समाचार

हिंदी: Aug 23, 2025 - 18:03
हिंदी: Aug 23, 2025 - 18:03
 0  1
पटना समेत दक्षिण बिहार में आज भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का 9 जिलों में अलर्ट
बिहार में मौसम का हाल

पटना, बिहार में मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय मोड में है। खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में मॉनसून संबंधी गतिविधियां तेज दिख रही हैं। मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के 9 जिलों में शनिवार, 23 अगस्त को भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। गयाजी समेत 4 जिलों में ऑरेंज, तो बाकी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान समूचे दक्षिण बिहार में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। हालांकि, उत्तर बिहार में शनिवार को मॉनसूनी गतिविधियां कम नजर आएंगी।

पटना जिले के एक-दो स्थानों पर शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने पटना के अलावा भोजपुर, बक्सर, रोहतास एवं जमुई जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गयाजी, कैमूर, औरंगाबाद एवं नवादा जिले में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के भी आसार हैं। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं दक्षिण बिहार के शेष भागों के ज्यादातर जिलों में भी गरज-तड़क के साथ मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना है। शुक्रवार को पटना में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान राजधानी में 20.1 मिलीमीटर पानी गिरा।

बीते 24 घंटे के भीतर पटना के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट भी आई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिमी चंपारण में सबसे अधिक 53 मिलीमीटर बारिश हुई। सुपौल और पूर्णिया में भी बूंदाबांदी हुई।

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0