नवरात्रि के 9 दिन, 9 रंग और 9 भोग, माता रानी के नौ स्वरूपों को किस दिन कौन से रंग का लगाएं भोग, जानें सब कुछ
हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नौ दिनों में देवी दुर्गा के 9 रूपों की पूजा, 9 रंग और 9 भोग का विधान होता है।
हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद महत्व है. सालभर में 4 नवरात्र पड़ते हैं लेकिन धूम-धाम से सिर्फ दो नवरात्र ही मनाएं जाते हैं एक चैत्र नवरात्र और दूसरा शारदीय नवरात्र. इन नौ दिनों माता के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है. नौ दिनों के दौरान बहुत से लोग उपवास रखते हैं या सात्विक भोजन करते हैं. हर दिन को एक खास रंग दिया गया है जो देवी दुर्गा के एक रूप से जुड़ा होता है. इसलिए जो लोग नवरात्रि का पालन करते हैं. वे हर दिन के हिसाब से उसी रंग के कपड़े और भोजन तैयार करते हैं और देवी दुर्गा को उसका भोग भी लगाते हैं. तो चलिए जानते हैं माता के नौ दिन 9 रंग और 9 भोग.
यहां हैं नवरात्रि के 9 दिन के कलर और भोग- Here Is The Navratri 9 Forms, Color And 9 Bhog)
|
दिन-(Day)
|
रंग-(Color) | भोग-(Bhog) | स्वरूप-(forms) |
|---|---|---|---|
|
पहला दिन |
सफेद | खीर | मां शैलपुत्री |
| दूसरा दिन |
लाल | शक्कर से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है. | मां ब्रह्मचारिणी |
| तीसरा दिन |
नीला | दूध से बनी चीजों का भोग | मां चंद्रघंटा |
| चौथा दिन |
पीला | मालपुआ | मां कुष्मांडा |
| पांचवा दिन |
हरा | कच्चे केले की बर्फी | मां स्कंदमाता |
| छठवां दिन |
भूरा | शहद से बनी खीर | मां कात्यायनी |
| सातवां दिन |
नारंगी | गुड़ से बना हलवा | मां कालरात्रि |
| आठवां दिन |
पीकाॅक ग्रीन | नारियल | माता महागौरी |
| नौवां दिन |
गुलाबी | हलवा-पूरी और चना | माता सिद्धिदात्री |
9 दिन माता के किस रूप को कौन सा लगाएं भोग- 9 Days And 9 Bhog Offer Goddess Durga)
1. पहला दिन- (मां शैलपुत्री)
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन मां को घी से बनी सफेद चीजों का भोग लगाने का विधान है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
2. दूसरा दिन- (मां ब्रह्मचारिणी)
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है. नवरात्रि के दूसरे दिन चीनी या मिश्री का भोग लगाने का विधान है.
3. तीसरा दिन- (मां चंद्रघंटा)
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. तीसरे दिन मां को दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है.
4. चौथा दिन- (मां कुष्मांडा)
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है. मां की पूजा करने के बाद उन्हें मालपुआ का भोग लगा सकते हैं.
5. पांचवा दिन- (मां स्कंदमाता)
नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है. मां को केले का भोग लगा सकते हैं.
6. छठवां दिन- (मां कात्यायनी)
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है. मां को शहद से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं.
7. सातवां दिन- (मां कालरात्रि)
नवरात्रि के सातंवे दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है. मां को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं.
8. आठवां दिन- (महागौरी)
आंठवे दिन महागौरी की पूजा की जाती है. माता को नारियल से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं.
9. नौवां दिन- (माता सिद्धिदात्री)
नवरात्रि के नौवें दिन माता सिद्धिदात्री को हलवा-पूरी और चने का भोग लगाया जाता है.
हिंदी: What's Your Reaction?
हिंदी: Like
0
हिंदी: Dislike
0
हिंदी: Love
0
हिंदी: Funny
0
गुस्सा
0
हिंदी: Sad
0
हिंदी: Wow
0
