गुनाह कबूल कर तौसीफ ने खोले कई राज, शेरू ने सुपारी दी; चंदन के मर्डर में 9 लोग थे शामिल

पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में तौसीफ उर्फ बादशाह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। तौसीफ ने नौ अपराधियों की संलिप्तता उजागर की है। पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी जारी है। हत्या की साजिश शेरू सिंह द्वारा रची गई थी। बलवंत और तौसीफ से आमने-सामने पूछताछ की तैयारी है।

हिंदी: Jul 23, 2025 - 03:07
 0  1
गुनाह कबूल कर तौसीफ ने खोले कई राज, शेरू ने सुपारी दी; चंदन के मर्डर में 9 लोग थे शामिल
तौसीफ उर्फ बादशाह

पटना, पारस अस्पताल में सजायाफ्ता कैदी चंदन मिश्रा की हत्या के आरोपित तौसीफ उर्फ बादशाह ने गुनाह कबूल कर लिया है। तीन दिनों की रिमांड के पहले दिन मंगलवार को उसने पुलिस को इस घटना में शामिल सभी अपराधियों के बारे में जानकारी भी दी। बताया जाता है कि इस हत्याकांड में नौ लोगों की संलिप्तता है। सभी की पहचान कर ली गई है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सूत्रों की मानें तो उसने यह भी बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद बलवंत ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह को खबर दी थी।

पुलिस के सामने तौसीफ की आवाज नहीं निकल रही थी। काफी पूछताछ करने के बाद उसने घटना से जुड़ी जानकारी देनी शुरू की। सूत्र बताते हैं कि उसने यह भी बताया कि हरेक शूटरों को पांच-पांच लाख रुपये देने की बात कही गई थी। सुपारी शेरू ने दी थी। बाकी के शूटरों को बलवंत अपने साथ लेकर आया था। इसके बाद निशू के घर पर खूनी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची गई।

वहीं, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि तौसीफ की निशानदेही पर पुलिस की कई टीमें छापेमारी करने में जुटी हुई हैं। बकौल एसएसपी प्रथमदृष्टया गैंगवार में ही हत्या होने की बात सामने आई है। पुलिस टीम मंगलवार की सुबह को ही तौसीफ को बेऊर जेल से लेकर निकली। इसके बाद उसे गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ शुरू की गई। तौसीफ के गिरोह को लेकर भी पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि पारस अस्पताल में वह अपने मौसेरे भाई निशू का इलाज कराने के दौरान रहा था।

इसी दौरान उसे अस्पताल के बारे में सारी जानकारियां मिलीं। वहां के कर्मियों से भी उसकी जान-पहचान हो गई। यही कारण था कि तौसीफ को किसी ने नहीं रोका। अभी तौसीफ से पूछताछ के लिए कई घंटों का समय बचा है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान और इस खूनी वारदात से जुड़े और भी राज सामने आ सकते हैं।

तौसीफ- बलवंत से आमने सामने होगी पूछताछ
शूटर बलवंत को चंदन मिश्रा हत्याकांड में रिमांड पर लिया जाएगा। बाद में पुलिस बलवंत और तौसीफ को आमने सामने बिठाकर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ करेगी। इधर इस केस में गिरफ्तार अभिषेक की निशानदेही पर मंगलवार शाम उस बाइक को बरामद कर लिया गया जिस पर सवार होकर शूटर पारस अस्पताल आए थे।

बाइक दानापुर के हाथाीखाना मोड़ के पास सड़क किनारे मिली। उसी जगह शूटरों ने बाइक छिपा दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अभिषेक भी उसी बाइक से भागा था। इसके बाद यहां से सभी भाग गए। गिरफ्तारी के बाद जब एसटीएफ और पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की तो ये बातें सामने आईं।

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0