पंच परिवर्तन अभियान राष्ट्रपुरुष का पंच प्राण बने :-पद्मश्री स्वामी भारत भूषण, आरएसएस की अगली शताब्दी के अभियान शुरू

सहारनपुर-मेरठ: प्रांत संपर्क प्रमुख वेदपाल आर्य व संघ परिवार ने 1 नवंबर से परिवार संपर्क अभियान का शुभारंभ किया। पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने अगले शताब्दी लक्ष्य, राष्ट्र निर्माण व पंच परिवर्तन पर जोर दिया।

हिंदी: Nov 2, 2025 - 02:59
 0  2
पंच परिवर्तन अभियान राष्ट्रपुरुष का पंच प्राण बने :-पद्मश्री स्वामी भारत भूषण, आरएसएस की अगली शताब्दी के अभियान शुरू

CURATED BY – GAURAV SINGHAL CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, मेरठ प्रांत संपर्क प्रमुख वेदपाल आर्य, विभाग प्रचारक आशुतोष के नेतृत्व में और प्रांत संपर्क टोली के गौरव आदि संघ परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ स्थापना के नए शताब्दी वर्ष का शुभारंभ १ नवंबर से निरंतर चलने वाले परिवार संपर्क अभियान का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु पदमश्री स्वामी भारत भूषण से भेंट और आशीर्वाद के साथ किया। इस अवसर पर स्वामी भारत भूषण ने संघ परिवार से पारस्परिक संवाद में कहा कि संघ का  विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन के रूप में स्थापित हो चुका वर्तमान इसके बीते १०० सालों के सफर की यश पताका है। अब इसे पीछे छोड़कर अगली शती और बड़े और सार्थक भविष्य के निर्माण की योजनाओं को क्रियान्वित करने की है। खेल, व्यायाम, कहानी और प्रार्थना से सहज में ही अनुशासन, धैर्य, सेवा और परस्पर सहयोग के साथ राष्ट्रीय चरित्र के सशक्तिकरण के साथ सेवा करते हुए सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्यबोध द्वारा संघ द्वारा सर्व कल्याण भाव से आरंभ किया गया पंच परिवर्तन का कार्य राष्ट्रधर्म के कार्य में एक युगांतरकारी परिवर्तन का सेवा कार्य होगा जिसकी पैठ हमें ग्राम और गौ विकास तक भी करनी होगी जो भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन के इस अभियान को व्यक्ति के भीतर स्थित पंच प्राण से जोड़ते हुए जन-जन को इससे जुड़कर राष्ट्र को सुसमृद्ध करने के यज्ञ में योगदान की आहुति देने को आत्म कल्याण का मार्ग बताया। प्रांत संपर्क प्रमुख वेदपाल आर्य ने कहा कि गत सौ वर्ष की गौरव गाथा में न खो कर पूरा ध्यान अगले अभियानों को समग्रता से आगे बढ़ाकर मां भारती की सेवा करने में लगाना है। संघ परिवार ने योग गुरु को संघ यात्रा से संबंधित साहित्य भी भेंट किया।

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0