ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया, रोहित-विराट का फ्लॉप शो
भारत को पर्थ में पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। बारिश से प्रभावित मैच में टीम इंडिया 136 रन पर सिमटी, मिचेल मार्श ने जीत दिलाई।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. पर्थ में खेले गए इस मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था. भारत की शुरुआत खराब रही और वह बारिश से प्रभावित इस मैच में 26 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 136 रन ही बना पाई. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी यहां फ्लॉप रहे, जो करीब 7 महीने बाद भारतीय टीम की जर्सी में मैदान पर उतरे थे. ऑस्ट्रेलिया को 131 (DLS) का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने कप्तान मिचेल मार्श (46*) की पारी के दम पर आसानी से अपने नाम कर लिया.
यह मैच अपने निर्धारित समय पर शुरू हुआ था और यहां लंबे अरसे बाद भारतीय टीम के लिए उतरे रोहित शर्मा और विराट कोहली से आस थी. लेकिन दोनों ही बल्लेबाज मिलकर सिर्फ 22 गेंदों का सामना कर पाए. रोहित (8) ने 14 गेंदों में 1 चौका जमाया. वहीं 8 गेंदें खेलने वाले विराट अपना खाता तक नहीं खोल पाए. कुछ देर बाद कप्तान शुभमन गिल (10) भी आउट हो गए.
इसके बाद मैच में बारिश ने अपना प्रभाव दिखाया और करीब तीन-चार बार खेल को रोका गया. इसके चलते मैच के ओवर भी कटने शुरू हो गए. अंत में जब खेल बहुत देर बाद शुरू हुआ तो इसे 26-26 ओवरों का कर दिया गया. भारत ने 26 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 136 रन बनाए और DLS के मुताबिक, मेजबान टीम को जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य मिला. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 31, केएल राहुल (38) और नीतिश रेड्डी ने नाबाद 19 रन बनाए. यहां जोश हेजलवुड, कुहेनमैन और मिचेल ओवेन ने 2-2, जबकि मिचेल स्टार्क और नाथन एलिस ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
ऑस्ट्रेलिया ने इस आसान से लक्ष्य को हासिल करने से पहले 3 विकेट जरूर गंवाए लेकिन कप्तान मिचेल स्टार्क (46*) और जोश फिलिप्स (37) और मैट रेनशॉ (21*) की बदौलत उसने आसानी से जीत अपने नाम कर ली. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वॉशिंग्टन सुंदर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
हिंदी: What's Your Reaction?
हिंदी: Like
0
हिंदी: Dislike
0
हिंदी: Love
0
हिंदी: Funny
0
गुस्सा
0
हिंदी: Sad
0
हिंदी: Wow
0
