राहुल और तेजस्वी की वोट यात्रा में आज शामिल होंगे अखिलेश यादव, आरा से सिवान तक तीनों नेता करेंगे मेगा रोड शो

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के 14वें दिन आरा में तेजस्वी यादव संग रैली होगी। शनिवार को अखिलेश यादव भी इस यात्रा से जुड़कर आरा से सिवान तक मेगा रोड शो करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी एकजुटता का यह बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा।

हिंदी: Aug 30, 2025 - 18:45
 0  0
राहुल और तेजस्वी की वोट यात्रा में आज शामिल होंगे अखिलेश यादव, आरा से सिवान तक तीनों नेता करेंगे मेगा रोड शो
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव

राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा का आज 14वां दिन है। छपरा के बाद राहुल और तेजस्वी यादव आरा पहुंचेंगे। बिहार में आज सियासी हलचल मचेगी। अखिलेश यादव आरा से सिवान तक शनिवार को राहुल और तेजस्वी संग संयुक्त रोड शो करेंगे।

विपक्ष की एकजुटता का संदेश देंगे अखिलेश यादव
अखिलेश यादव बिहार दौरे पर हैं, जहां वह विपक्ष की एकजुटता का संदेश देंगे। अखिलेश यादव बिहार में लोकसभा के LOP राहुल गांधी और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ एक संयुक्त रोड शो में शामिल होंगे। 
आरा से सिवान तक होगा मेगा रोड शो
शनिवार को होने वाला ये संयुक्त रोड शो होगा। इसमें अखिलेश यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर आरा से सिवान तक एक मेगा रोड शो करेंगे। यह रोड शो बिहार के विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी गठबंधन की ताकत का प्रदर्शन होगा। इसका सीधा संदेश मतदाताओं तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

क्या बोले अखिलेश यादव?
पटना पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'मैं वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने आया हूं। मैं बिहार की जनता को इसके समर्थन के लिए बधाई देता हूं और इस बार बिहार से जो आवाज़ आ रही है वह ये है कि भाजपा बिहार से बाहर होने वाली है। उन्होंने संविधान के अधिकारों का हनन किया है। चुनाव आयोग भाजपा सरकार का जुगाड़ आयोग बन गया है।'

सुबह 8 बजे से शुरू होगी ये यात्रा
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा 13 वें दिन देर रात सीवान पहुंची है। सारण जिले के एकमा में रात्रि विश्राम होगा। शनिवार को सुबह 8 बजे एकमा से शुरू होकर छपरा के विभिन्न मार्गों से होते हुए भोजपुर पहंचेगी।

हिंदी: What's Your Reaction?

हिंदी: Like हिंदी: Like 0
हिंदी: Dislike हिंदी: Dislike 0
हिंदी: Love हिंदी: Love 0
हिंदी: Funny हिंदी: Funny 0
गुस्सा गुस्सा 0
हिंदी: Sad हिंदी: Sad 0
हिंदी: Wow हिंदी: Wow 0