Madhya Pradesh
Youth falls on train track in Shajapur, dies
Berchha police established route and started investigation
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, बेरछा थानांतर्गत ग्राम बल्डिया सोन के समीप रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बल्डीया सोन के पास गोरखपुर ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी लगने पर बेरछा पुलिस पहुंची और शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति बिहार का निवासी बताया जा रहा है, जिसकी शिनाख्ती नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।