जो मन को छुआ करते हैं वही अपने हुआ करते हैं
नगर में धूमधाम से हुआ जैन साध्वियों का प्रवेश
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, गुरु कृपा और गुणानुराग से निर्मलता बढ़ती है। सुख का ताला केवल और केवल संतुष्टता की चाबी से ही खुलता है। समय पर समय देने वाला व्यक्ति समय पर मिल जाए तो समय को अच्छा बनाने में समय नहीं लगता, जो मन को छुआ करते हैं वही अपने हुआ करते हैं। उक्त आशीर्वचन जैन साध्वी डॉ आदर्श ज्योतिश्रीजी मसा ने रविवार को स्थानीय कसेरा बाजार स्थित रत्न पोरवाल धर्मशाला में आयोजित सामाजिक धर्मसभा में प्रदान किए। इसके पूर्व साध्वी मंडल का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ, जिसका चल समारोह नगर के महूपुरा स्थित श्रीमहावीर स्थानक भवन से प्रारंभ होकर कुम्हार वाड़ा, सोमवारिया बाजार तथा आजाद चौक होते हुए पोरवाल धर्मशाला पहुंचकर धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हुआ। यहां पूज्य महासति मंडल के मंगलाचरण के साथ धर्म सभा की शुरुआत हुई इसके बाद स्वागत भाषण डॉ राजेंद्र ने दिया। स्तवन की प्रस्तुति पूज्य महासती डॉ रजत ज्योति श्रीजी मसा ने दी। इस दौरान साध्वी आत्मज्योति श्रीजी मसा भी पाट पर विराजित रहे। धर्मसभा का संचालन अजित जैन ने किया तथा अंत में आभार चातुर्मास समिति के मंत्री दिलीप जैन ने माना। इस अवसर पर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष महेंद्र कोठारी, उपाध्यक्ष विनोद जैन, सचिव दिलीप जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, ओसवाल समाज अध्यक्ष लोकेश जैन बंटी, पोरवाल समाज अध्यक्ष पीयूष जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही शुजालपुर, बेरछा, इंदौर तथा उज्जैन श्री संघ सहित बड़ी संख्या में नगर के सकल जैन समाजजन भी उपस्थित रहे।
विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष ने भी लिया आशीर्वाद
सकल जैन समाज के मीडिया प्रभारी मंगल नाहर ने बताया कि नगर में मंगल प्रवेश के पूर्व क्षैत्रीय विधायक अरुण भीमावद, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन तथा मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गोहिल ने महूपुरा स्थित महावीर स्थानक पहुंचकर पूज्य साध्वी भगवंतों के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंगल प्रवेश के चल समारोह में भी शामिल होकर धार्मिक लाभ अर्जित किया।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland