ऐसे आती है मौत..अचानक बाइक पर गिरा पेड़
युवक की मौत महिला और बच्चा घायल
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
बेतिया में दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक पर महिला और बच्चे को लेकर एक युवक घर जा रहा था। तभी विशालकाय पेड़ अचानक हाईवे से जा रहे बाईक सवार पर गिर गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है जबकि इस हादसे में बाइक पर बैठी महिला और बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।
घायलों को जगदीशपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना बेतिया के नौतन की हैं जहां जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया कब्रिस्तान के पास बेतिया-अरेराज हाईवे पर अचानक पेड़ गिरने से बाईक पर सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाईक पर बैठी एक महिला और बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।
मृतक के पास मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान की गई। मृत युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के अरेराज थाना क्षेत्र के चटिया मठ टोला निवासी मंटू कुमार के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान 21 वर्षीया रमीला कुमारी के रूप में हुई है। बाईक सवार युवक और महिला बच्चे के साथ बेतिया से अपने घर चटिया मठ टोला जा रहा थे। तभी अचानक पेड़ बाइक पर गिर गया और तीनों उसकी चपेट में आ गये। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland