CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, सिंधी समाज द्वारा बुधवार को भगवान झूलेलाल जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दिन नगर के वजीरपुरा स्थित गुरुद्वारे में सुबह से ही समाजजनों की भीड़ रही और दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा।
आयोजन की शुरूआत गुरूद्वारे से प्रभातफेरी निकालकर की गई। वाहनों पर सवार होकर बड़ी संख्या में समाजजन वाटर वर्क्स पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। कलेक्टर ऋजु बाफना की पहल पर समाजजनों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान में भाग लेने की शपथ ली। समाज के डॉ सुनील आडवाणी ने बताया कि सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल की जयंती पर सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह गुरूद्वारे पर कीर्तन हुआ। दोपहर को समाजजनों के लिए गुरूद्वारा परिसर में महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को शहरवासियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। उसके बाद रात्रि में फिर समाजजनों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।