सिवान में डबल मर्डर से सनसनी
Sensation due to double murder in Siwan
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWSसिवान, सिवान जिले में एक बेटे ने अपने माता, पिता और भाई पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में मां और भाई की मौत हो गई. जबकि पिता जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. बता दें कि पुलिस ने आरोपी अवधेश को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा गांव निवासी शिवनाथ शाह अपने घर पर थे. वहीं, उनका छोटा पुत्र सूरज कुमार पिकअप पर सामान लोड कर कहीं ले जा रहा था. तभी अचानक सूरज का बड़ा भाई अवधेश आया और उससे उलझ गया. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि अवधेश ने ताबड़तोड़ अपने भाई सूरज पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
जब सूरज कुमार की मां उसे बचाने के लिए दौड़ी तो अवधेश ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया. बाद में उसने पिता पर भी चाकू से वार कर दिया. इस घटना में मां और भाई की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. गांव के लोग किसी तरह से आकर पिता को बचाने लगे. बाद में स्थानीय लोगों ने घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पिता शिवनाथ साह की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी अवधेश को गिरफ्तार कर लिया है.
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland