Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Anantrao Pawar dies in plane crash
Accident in Baramati, 5 dead
#WATCH | Thane, Maharashtra | Shiv Sena MP Naresh Mhaske says, "Today's event was a significant one, we have preserved the 32-year-old legacy with the election of Shiv Sena mayor in Thane... State's Dy CM Ajit Pawar's demise happened due to a mishappening, which is why we first… https://t.co/IPAy11xjCr pic.twitter.com/ITw7YaLgzz
— ANI (@ANI) January 30, 2026
Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar has died in a tragic plane crash in Baramati, Pune district. Four other people on board the aircraft also lost their lives in the accident. It is reported that the plane carrying NCP leader Ajit Pawar (66) and others crashed near the runway in Baramati, leading to this tragic incident. Read all the latest information and minute-by-minute updates on the accident here…
Live Updates
काटेवाड़ी स्थित उनके आवास पर लाया गया पार्थिव शरीर
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पार्थिव शरीर उनके अंतिम संस्कार से पहले काटेवाड़ी स्थित उनके आवास पर लाया गया है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में चल रही हैं। वहीं इससे पहले एनसीपी प्रमुख अजित पवार के समर्थक मेडिकल कॉलेज के बाहर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए थे, जब उन्हें वहां से बाहर ले जाया गया।
अंतिम संस्कार में कौन-कौन शामिल होंगे?
अजित पवार की अंतिम यात्रा के लिए अस्पताल से बाहर लाया गया पार्थिव शरीर
बारामती में अजित पवार की अंतिम यात्रा की झलकियां सामने आईं
बारामती में अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां तेज
महाराष्ट्र के बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में एनसीपी प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां जोरों पर हैं। बताया गया है कि कल जिस विमान से वह यात्रा कर रहे थे, उसके बारामती में दुर्घटनाग्रस्त होने से उनका निधन हो गया, जिसमें सभी यात्रियों की जान चली गई।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को अंतिम विदाई की तैयारी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पार्थिव शरीर पहले विद्या प्रतिष्ठान और फिर उनके पैतृक गांव कोटेवाड़ी में आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में राज्य सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। वहीं, पवार परिवार के सदस्य भी बारामती पहुंच चुके हैं।
पायलटों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टमl
विमान हादसे में जान गंवाने वाले पायलट कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शांभवी पाठक का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है। प्रक्रिया के अनुसार उनके पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिए गए। पोस्टमार्टम बारामती स्थित पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सरकारी मेडिकल कॉलेज में किया गया।
सस्ती राजनीति से ऊपर उठें
शाइना एनसी का विपक्ष पर निशाना: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता शाइना एनसी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस संवेदनशील समय में भी सस्ती राजनीति में जुटा है। शाइना ने कहा कि अजित पवार छह बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे और यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।
बारामती विमान हादसे में पुलिस ने दर्ज किया ADR केस
बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। पुणे ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बारामती तालुका पुलिस थाने में ADR दर्ज कर लिया गया है। तय प्रक्रिया के तहत यह मामला अब महाराष्ट्र आपराधिक जांच विभाग (CID) को सौंपा जाएगा, जो नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच करेगा।
घड़ी से हुई अजित पवार की पहचान
चश्मदीदों का दावा: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पहचान बुधवार को हुए भीषण विमान हादसे के बाद उनकी कलाई घड़ी के जरिए की गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद जब गांववाले घटनास्थल पर पहुंचे, तो जले हुए मलबे के बीच पवार का शव उनकी हमेशा पहनी जाने वाली घड़ी से पहचाना गया। बारामती एयरपोर्ट के पास हुए इस हादसे में लियरजेट विमान आग की लपटों में घिर गया था। ग्रामीणों के अनुसार, विमान रनवे से महज करीब 200 मीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे चारों ओर मलबा फैल गया था। इसी दौरान एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति जले हुए शव की घड़ी की ओर इशारा करते हुए उसे अजित पवार बता रहा है।
मेघालय के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में पवार के योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। संगमा ने कहा कि अजित पवार ने तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न पदों पर रहकर महाराष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाई और जनता की सेवा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके परिवार, प्रियजनों और राज्यवासियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अंतिम संस्कार में पीएम मोदी और शाह के आने की संभावना
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार कार्यक्रम सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इसमें शामिल होने की संभावना है। एनसीपी के अनुसार, सभी दलों के वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। बारामती के साथ-साथ पूरे राज्य से बड़ी संख्या में लोग और पार्टी कार्यकर्ता दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में जमा हुए, जो राजनीतिक रूप से ताकतवर पवार परिवार का जाना-माना शहर है।
बारामती के अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री फडणवीस
अजित पवार के निधन के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री शिंदे और महाराष्ट्र राज्यपाल भी मौजूद हैं। कल 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में क्रैश लैंडिंग में मौत
बारामती पहुंचे प्रफुल्ल पटेल, राज ठाकरे भी रवाना महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में चार्टर्ड विमान की क्रैश लैंडिंग में मौत के बाद राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल बारामती एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भी मुंबई स्थित अपने आवास से बारामती के लिए रवाना हुए। हादसे के बाद बारामती में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लगातार नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland