ISI एजेंट के प्रेम जाल में फंसा क्लर्क गिरफ्तार
शेयर कर रहा था रक्षा मंत्रालय की जानकारी
मुजफ्फरपुर, बिहार की मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां रजिस्ट्री ऑफिस में तैनात एक शख्स को ISI एजेंट को खुफिया जानकारी साझा करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल आरोपी रवि चौरसिया कटरा थाना क्षेत्र के कटरा रजिस्ट्री ऑफिस में क्लर्क के पद पर तैनात है. वो एक ISI एजेंट महिला के सम्पर्क में है और उसे गोपनीय और संवेदनशील सूचनाए शेयर करता था. कटरा पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर आरोपी रवि चौरसिया को गिरफ़्तार कर लिया है और कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.
आरोपी रवि चौरसिया मूल रूप से मुंगेर का रहने वाला है. वो पहले भारी वाहन निर्माण कारखाना अवाडी चेन्नई (रक्षा मंत्रालय) में क्लर्क के पद पर तैनात था. इसी दौरान फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती महिला ISI एजेंट शान्वी शर्मा (छद्म नाम) से हुई. महिला के प्रेम जाल में फंसकर वो गुप्त और संवेदनशील सूचनाएं उसे देने लगा. इसके एवज में रवि के अकाउंट में पैसे भी आने लगे.
रवि पर आरोप है कि उसने रक्षा उपकरण से जुड़ी गोपनीय यांत्रिक जानकारी फोटो खींचकर सोशल मीडिया के माध्यम से शान्वी को उपलब्ध करायी. मिली जानकारी के अनुसार रवि अभी भी उस महिला के सम्पर्क में है, और उसके मोबाइल में कई सूचनाएं अभी भी सुरक्षित हैं. कटरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना कर आधार पर थानाध्यक्ष ललित कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि चौरसिया को गिरफ़्तार कर लिया है और उसके मोबाइल को भी जब्त कर लिया है. फिलहाल उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी हुई है.
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland