नदी में मिली सरकारी वकील की कार, गाड़ी के अंदर मिली व्यापारी की लाश
वकील अभी भी लापता, पिछोर से निकले थे दोनों साथ
CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS
शिवपुरी, शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र की बुधना नदी में दोपहर को एक कार मिली । कार को जब नदी से बाहर निकाला गया तो उसमें एक व्यापारी की लाश पड़ी मिली। मृतक की पहचान शिवम गुप्ता के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार नदी में गिरी कार पिछोर कोर्ट में पदस्थ एडीपीओ (सहायक जिला अभियोजन अधिकारी) राकेश रोशन की है। रविवार शाम को राकेश रोशन और शिवम गुप्ता कार से कहीं निकले थे। दोनों पड़ोस में ही रहते हैं। देर रात तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने पिछोर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।
पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि सोमवार की दोपहर पिछोर-चंदेरी रोड पर बुधना नदी में कार पड़ी होने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची और कार को बाहर निकाला। कार के भीतर एक लाश मिली है, जिसकी पहचान शिवम गुप्ता के रूप में हुई है। चूंकि कार एडीपीओ राकेश रोशन की है और रविवार की शाम दोनों के साथ होने की बात सामने आई है। इसके चलते एडीपीओ की तलाश की जा रही है। उन्हें तलाशने के लिए शिवपुरी से SDERF की टीम भी मौके पर पहुंची है।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland