दमोह के पथरिया में हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन
पथरिया मे मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 791 जोड़ो का हुआ विवाह
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, बेटियों के हाथ पीले करना सरकार की चिंता है और जिम्मेदारी भी है, यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी, वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 49 हजार रुपए की राशि का चेक दे रही हैं। जो हमारी बेटियों के खाते में सीधे जाएगी। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने पथरिया में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम में व्यक्त किये।
राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा आज मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 791 जोड़े पंजीकृत थे उनकी शादी हुई है। सभी प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, और सभी कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास कर कार्यक्रम को सफल बनाया है, इसके लिए राज्य मंत्री ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कार्यक्रम बहुत अच्छे तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 25 से 30 हजार लोग शामिल हुए। बिना किसी बाधा के कार्यक्रम संपन्न हुआ है।
राज्य मंत्री ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के सफल आयोजन करने पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया ने सभी वर वधुओं को दांपत्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा यह सरकार गरीबों की सरकार है, गरीब परिवारो के बेटे बेटियों का विवाह भी भव्यता से कराती है और उपहार भी देती है, सभी वर वधु खूब सफल रहे, स्वस्थ रहें और संतोष के साथ रहे ऐसी मेरी कामना है।
इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये और वर वधुओं को सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी।
कृषि उपज मंडी पथरिया में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन में 791 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 34 निकाह भी शामिल है।एक ही परिसर में वर-वधु ने 7 फेरे लिए, गायत्री परिवार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वर-वधु का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न करवाया।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह योजना के तहत वधु पक्ष को 49 हजार रुपए की राशि का चेक वितरित किया गया। राज्यमंत्री की ओर से वर- वधु के लिए एक टंकी,चार वर्तन, विछिया, एक बैग, वैनिटी बॉक्स भी वितरित किया गया।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland