CURATED BY – Mohmmad Muneer | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, जिला महकमे में एक सरकारी मुलाजिम रेत माफियाओ का निवाला बन गया यहाँ देर रात ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटेहरा मे रेत माफियाओ द्वारा अवैध रेत से लोड टेक्टर से कुचलकर थाना ब्योहारी मे पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी की हत्या कर दी l अब उसके परिवार में मातम पसरा है सन्नाटा छाया हुआ है l बच्चे अनाथ हो गए है और हमारी जनसेवा देशभक्ति का दम्भ भरने वाली चुस्त दुरुस्त मध्यप्रदेश पुलिस कमजोरो पर ताक़त आजमा रही है, रेत माफिया उसका सरगना बाकायदा प्रोटेक्ट है हम आपको बता दे इस वारदात से जुड़े सवाल के जवाब पुलिस के पास नहीं है l
दो दिन पहले ही ट्रेक्टर छुड़ा भाग गए थे...
लगातार ब्योहारी क्षेत्र अंतर्गत तमाम खनिज माफियाओ के हौसले बुलंद है। रेत एवं पत्थर का अवैध कारोबार अपनी चरम सीमा लाँघ चुका है। महज़ दो दिन पहले पपौध मे खनिज मफियाओ द्वारा खनिज निरीक्षक एवं अन्य खनिज कर्मचारियों से मारपीट कर अवैध रेत से लदे टेक्टर को छुड़ा कर ले जाने की घटनाक्रम सामने आई थी हालाँकि पुलिस एवं माइनिंग से इस संबंध में मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी गई l
दरअसल मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में एएसआई गया प्रसाद, महेंद्र बागरी व अन्य पुलिसकर्मियो ने रसपुर-झापर नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। और रसपुर विधायक शरद कोल का ससुराल है यहाँ मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्यवाही की है। कयास लगाए जा रहे है कि रेत कारोबारियों का हौसला विधायक के बुते बढ़ा हुआ है l
अब पुलिस एक्शन मोड में...
खुटेहरा ग्राम में हुई वारदात मे जीता जगता प्रमाण है कि अवैध उत्खनन ब्योहारी बेलगाम हो चुका है तभी इसका खामियाज़ा पटवारी प्रसन्ना सिंह बघेल  के परिजनों ने उठाया अब ठीक उसी तरह शनिवार रविवार कि दरमियानी रात में ब्योहारी में पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी को माफियाओ के इशारे में रेत से लोड टेक्टर से कुचलकर हत्या कर दी है बताया जा रहा है कि टैक्टर चालक, टैक्टर मालिक एवं प्यालटिंग कर रहे टैक्टर मालिक के पुत्र पर ब्योहारी पुलिस द्वारा 302, 34, 414, 379 भादवि एवं माइनिंग के विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है एवं विवेचना की जा रही है।
एडीजीपी और उनका प्रेसनोट 30 हज़ार इनाम....
प्रेसवार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक डी. सी. सागर द्वारा बताया गया कि शनिवार रात 12 से 1 बजे के बीच फरार वारंटी को पकड़ने के लिये एएसआई महेंद्र बागरी, गया कनौजिया एवं संजय द्विवेदी गये थे जहा रास्ते मे ग्राम खड़ोली के पास रेत से लदा एक टैक्टर सामने की तरफ से आ रहा था जो पुलिस को गाड़ी से उतरते देख ड्राइवर टैक्टर से कूद कर भाग गया और रेत लोड टैक्टर एएसआई महेंद्र बागरी पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी लगते ही देर रात अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक डी सी सागर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक शहडोल घटना स्थल मे पंहुच गये थे। अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक डीसी सागर ने बताया कि आरोपी चालक विजय उर्फ़ राज रावतऔर ट्रैक्टर मालिक सुरेंद्र सिंह का पुत्र आशुतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, वही टैक्टर मालिक सुरेंद्र सिंह फरार हो गया है जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दी गई है और इसकी सूचना देने वाले को 30000 रुपये का इनाम देने की भी घोषणा किया गया है।
आरोपित के घर मे चला बुलडोजर......
आनन फानन में रविवार शहडोल मुख्यालय से आला अफसरों का दल मौके पर पंहुचा, मामले में जान आक्रोश को भांपते हुए, एक्शन मोड में आई पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने त्तपरता दिखाते हुए जबाबी कार्यवाही मे रविवार के दोपहर को ही आरोपित टैक्टर चालक राज रावत एवं वाहन मालिक सुरेंद्र सिंह के मकान पर बुलडोजर चलवा कर गिरवा दिया गया है।
कार्यवाही का डंडा...
मामले में तमाम दावे अवैध उत्खनन को लेकर ख़ारिज हो गए जब संयुक्त टीम ने ब्योहारी अंतर्गत बोड़डीहा रेत खदान में लगी लगभग 22 हाइवा ट्रक एवं 3 चैन माउंटिंग पोकलैन मशीनों को जप्त किया, सूत्रों के हवाले से खबर है मुरैना का उत्तम शर्मा एवं सीधी का रसूखदार डेविड नामक व्यक्ति ने अवैध रेत खनन को लेकर जाल बना था जिसमे तमाम छोटी बड़ी गाड़ियों को इक्क्ठा करके लीज बिना ही रेत खनन करने की छूट दे रखी थी ताकि इनकी यूपी प्रतापगढ़ की पार्टी को अनवरत रेत की आपूर्ति होती रहे, जानकारी के अनुसार अवैध खनन में संबंधित निचले अफसर को एक ट्रक्टर से 15 हज़ार महीना बांध रखा था कुछ अफसर शहडोल से हर शनिवार की रात आते जेपी नामक होटल में हिसाब किताब करते और निकल जाते, वही बड़ी गाड़ियों में हर चक्कर 500 से 1000 रुपया न्योछावर की लत लगाकर बेसकीमती रेत की तस्करी करवाता था रविवार पुलिस जवान की मौत के बाद बदले की कार्यवाही ही सही लेकिन मीडिया में प्रकाशित खबरों के हवाले से तफ्तीश की गई जानकारी सही पाई गई और कार्यवाही में रेत खनन की लीज मंजूरी खसरा नंबर 233 की है लेकिन रेत का खनन खसरा नंबर 569 में हत्या के बावजूद जारी था वैध की आड़ में अवैध खनन करने वाले लोगो को न रत्ती भर का दर न शर्म l इसे ही कहा जा रहा है बेलगाम रेत माफ़िया l
 रेत खनन को लेकर चर्चित विधायक.....
ब्योहारी में विधायक बनते ही सबसे पहले जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर विधायक ने श्री गणेश किया उन्होंने राजनीति का पहला अध्याय रेत का पढ़ा और चल पड़े फायदा नुक्सान की गणित की उधेड़ बुन में उन दिनों की बात है उनकी शिकायतों के बावजूद कार्यवाही ना होने से तिनक गए विधायक ने पुरे रेत कारोबार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया था और मामले दोनों हाथ से सुर्खिया बटोरी इस बीच कई दौर शक्तिवा शिकायतों का चला और मामले में संवेदनशीलता भी देखी गई विधायक ने यह भी कहा है कि लगातार रेत के ओवरलोड से सड़कें खराब हो रही हैं। हम ओवरलोड के खिल l

ाफ अनशन में बैठेंगे l यह सब सगूफे बाज़ी थी पटवारी मामले में घिग्घी सी बंध चुकी थी ठीक शनिवार मामले में विधायक ने ना कंपनी के विरुद्ध एक शब्द कहा नहीं 3 बच्चो के पिता के हत्यारो के लिए गुस्सा जाहिर किया l अब बैठिये अनशन में l नेता जी मोदी की गारन्टी और लाडली बहना के बूते विधायकी आपकी बची है वरना इलाके का युवा सैकड़ो सवाल लिए घूम रहे है और आप जवाब दे नहीं बनेगा l
आपके इलाके में सहकार ग्लोबल कम्पनी ठेकेदार नियमों को ताक पर रख लगातार उत्खनन कर रहे हैं उस समय आपकी सरकार नहीं थी तो दाल बदलने की जद्दोजहद थी लेकिन अब तो आपकी बीजेपी की सरकार है क्या फिर आपकी सरकार होते हुए भी पहले की तरह अधिकारी आपकी नही सुनते हैं।
नोट बॉक्स लगाए
फ़्लैश बैक: लगातार रेत के अवैध खनन के मामले सामने आ रहे थे जिन्हे नज़रअंदाज़ करना कहै कही न कही भारी पड़ गया l    
10 सितम्बर 2021
पुलिस ने तीन साल पहले जो ताबड़ तोड़ कार्यवाही की थी उसकी धमक अब फीकी पड़ गयी, लेकिन वर्तमान एडीजीपी तत्कालीन एसपी अवधेश गोस्वामी की जोड़ी ने रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 हाइवा ट्रक, एक पोकलेन मशीन और एक पनडुब्बी जब्त की इस दौरान अवैध रेत उत्खनन परिवहन कार्य में संलिप्त सफेद रंग की बोलेरो भी जब्त कर ले थी l इस पूरी कार्यवाही में अनुमानित कीमत साढ़े 9 करोड़ की जप्ती बनी थी l
नवम्बर 2023
पटवारी प्रसन्ना सिंह बघेल की रात ड्यूटी जाने कैसे किसने किस प्रयोजन के लिए लगाई लेकिन गोपालपुर की उस सड़क पटवारी के खून से सनी और बीते 2023 का नवम्बर परिजनों को लावारिस कर गया आज भी उनके बच्चो के आंखे एक सवाल पूछती है की पटवारी का रात में क्या काम और था ही काम तो बिना सुरक्षा कैसे भेज दिया l
जनवरी 2024
मामला खैरहा थाना पुलिस मझियार नदी के घाट पर अवैध रेत खनन कर रहे दबंगों को पकड़ने पहुंची। टीम में थाना प्रभारी दिलीप सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी थे। उन्होंने रेत से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। संख्या में ज्यादा होने की वजह से दबंगों ने पुलिस से गालीगलौज करते हुए ट्रैक्टर छीन लिए और भाग निकले। इस दौरान टीआई और एक आरक्षक घायल हुए हैं। मौके से दो आरोपी पकड़े गए हैं। घाट पर ट्रैक्टर छुड़ा ले जाने के बाद पुलिस माफिया के घर दबिश देने गई थी। यहां पूरा परिवार पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ा। आरोपियों ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी भी दी थी।
फरवरी 2024
इसी तरह खनिज अमला अवैध रेत पकड़ने आधी रात गोहपारु थाना क्षेत्र के बरेली गया था। खनिज अमले ने रेत भरे एक ट्रैक्टर को पकड़ा, लेकिन ट्रैक्टर मालिक वहां पहुंच गया और उसने खनिज विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर अपने ट्रैक्टर को रेत सहित छुड़ाकर भाग गया। इसके बाद खनिज विभाग के कर्मचारियों ने गोहपारु थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी  ।
भू-माफियाओ ने उड़ाई नींद....
मामले में माफियाओ की ताक़त का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की लगातार कृषि भूमि एकड़ से डिसमिल और डिसमिल से स्कवायर फिट में परिवर्तित हो रही है जबकि बिना डायवर्सन भूमि बिक्री से शासकीय राजस्व की हानि होती है वही जमीनों के दलालो ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है ना नाली न पानी ना बिजली प्लाट बिक्री करने के बाद इसको लेकर कोतवाली थाने में इन सब छोटी छोटी शिकायतों को लेकर पहुंचते है l वही हालही में एक शिकायत में भूमाफिया से त्रस्त महिला को एसपी द्वारा आश्वाशन दिया गया है की भूमाफियाओ के विरुद्ध कार्यवाही होगी लेकिन प्रमाणित भूमाफिया को प्रोटेक्ट करते हुए पूरा एक साल बीता दी l जिससे पीड़ितों का कहना है कि अब न्याय मिलना इतना आसान नहीं l
फैला कोल माफिया साम्राज्य....
जिले के नवलपुर ग्राम अंतर्गत सोने नदी के दोनों किनारो में कोल माफिया अवैध कोल खदान संचालित किये हुए है और यह लोग बाकायदा इस कोयले को सीधा मार्किट में अथवा स्वयं के संचालित ईट भट्टो में खपा रहे है ऐसा नहीं कि इस बात कि खबर स्थानीय थाना सोहागपुर और उसकी बीट को नहीं है लेकिन बदस्तूर संचालित कारोबार में अपराधी उपकृत है जो अवैध कमाई से अर्जित धन का दूसरी आपराधिक गतिविधियों में खर्च करते है इन्होने इस पैसे कि चमक दिखा कर युवा पीढ़ी को भी शामिल कर लिया जो जिले में आराजकता का माहौल निर्मित करेगी l
मुख्यमंत्री ने एक करोड़ की सहायता का किया ऐलान 
शहडोल, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम नौढिया में रेत माफिया द्वारा सहायक उप निरीक्षक महेंद्र बागरी की नृशंस हत्या कर दिये जाने के मामले में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतक के परिजनों को एक करोड रुपए की सहायता राशि दिए जाने का ऐलान सोमवार को किया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य सरकार चुनाव आयोग को भेजेगी। वहां से मंजूरी प्राप्त होने के पश्चात एक करोड रुपए की सहायता राशि में मृतक एएसआई के परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी।
शहीद का दर्जा देने सांसद नें लिखा सीएम को पत्र
रेत माफिया द्वारा एएसआई महेंद्र बागरी की हत्या किए जाने के मामले में सतना सांसद गणेश सिंह ने इस वारदात को अपराध बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है । सांसद श्री सिंह ने कहा कि एएसआई महेश बागरी एक जिम्मेदार व कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में प्राणों की जो आहुति दी है उसे सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे शातिर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रदेश सरकार भी वचनबद्ध है।किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। सांसद नें मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर स्व. महेंद्र बागरी को शहीद का दर्जा दिए जाने का अनुरोध किया है।
फरार आरोपी गिरफ्तार, टीआई लाइन अटैच
रेत माफियाओ से गठजोड़ की बातें सामने आने के बाद थाना प्रभारी ब्योहारी मुन्नालाल रहंगडाले को तत्काल प्रभाव से लाईन अटैच कर दिया गया है। हालकि यह कोई नई बात नही है कि ज़ब किसी बड़े अपराध के बाद इस तरह की कार्यवाही आला अधिकारी द्वारा कर सम्बंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को कुछ समय के लिए लाइन हाजिर कर दिया जाता हो। लेकिन सवाल यह उठ