ADG instructed police to keep a close watch on criminals
ADG Dhruv Thakur reviewed law and order, crime of Saharanpur in the meeting and took information about election preparations
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWSसहारनपुर, एडीजी मेरठ जोन ध्रुव ठाकुर ने सहारनपुर पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। ध्रुव ठाकुर ने बैठक में सहारनपुर की कानून व्यवस्था, अपराध की समीक्षा की और चुनाव तैयारियों के बारे में जानकारी ली। एडीजी ध्रुव ठाकुर ने बैठक में कहा कि एक-दो दिन बाद ईद का पर्व हैं। नवरात्र शुरू हो गए हैं और 19 अप्रैल को सहारनपुर मंडल की सीटों पर पहले चरण का मतदान होना है। ऐसे में पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखे और अपराधियों पर कड़ी नजर रखे।
ध्रुव ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए गलत पोस्ट डालने वालों पर भी नजर रखी जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एडीजी ने कहा कि शरारती तत्वों को मुचलका पाबंद किया जाए। जेल से जमानत पर छूटकर आए अपराधियों पर भी नजर रखी जाए और जो लोग पूर्व में मतदान के दौरान माहौल खराब करते हैं उनकों चिन्हित कर उनके खिलाफ अहतियाती कार्रवाई की जाए। सभी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज अपने क्षेत्रों में रोजाना पैदल गश्त करे। बैठक
में डीआईजी अजय सैनी, एसएसपी डा. विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन और सभी पुलिस उपाधीक्षक और अधीक्षक शामिल रहे।