यूथ को जोड़ने आज शुरू होगी सिकरवार की पदयात्रा
12 से 22 दिसंबर तक युवाओं को जोड़ने आज से निकलेंगे सिकरवार
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, राहुल गांधी की नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को आमजन तक पहुंचाने के लिए एवं युवाओं को जोड़ने एवं बूथ को मजबूत करने के लक्ष्य को लेकर शुजालपुर विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामवीर सिंह सिकरवार 12 दिसम्बर से यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो पदयात्रा निकाल रहे हैं। जिसकी शुरूआत ग्राम सुन्दरसी से होगी।
श्री सिकरवार ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से युवाओं और जिलेवासियों को जोड़ना है ताकि वे एक-दूसरे से जुड़कर देश के विकास में सहभागी बने तथा नफरत छोड़ हम सभी एक-दूसरे के सहयोगी बने ताकि हाथ से हाथ मिलेंगे और देश जुड़ता चला जाएगा। जिसके चलते भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही यूथ जोड़ने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। श्री सिकरवार ने सभी से इस यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है।
यह रहेगा यात्रा का रूट
यह यात्रा सुंदरसी से शुरू होकर सकेड़ी, मकोड़ी, सकरई होकर जरखी पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम रहेगा। 13 दिसंबर को यात्रा की शुरूआत जरखी से होगी जो पोलायखुर्द, मोरटा-मलोथर, नितरडी होते हुए अकोदिया पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद 14 दिसंबर को अकोदिया से शुरू होकर पलसावद, टीटोड़ीखेड़ा जोड़ होकर बोलाई पहुंचेगी जो अगले दिन गुलाना से शुरू होकर पंपापुर, कौशलपुर, भेंसरोद, मुड़लाय, सलसलाई, खरसौदा जोड़, बुड़लाय होकर बेदारनगर पहुंचेगी। इसके बाद रात्रि विश्राम के बाद 16 दिसम्बर को बेदारनगर से यात्रा शुरू होगी और चितावद, मंगलाज़, खेड़ावद जोड़, ग्वाड़ी जोड़, खामखेड़ा पंथ, चौकी शाहपुर जोड़ होते हुए कड़वाला पहुंचेगी। अगले दिन यात्रा कड़वाला से शुरू होकर खेड़ी मण्डलखा, लाहरखेड़ा, दुग्धा होते हुए ग्राम रायपुर पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम केे बाद यात्रा का पहला पड़ाव रायपुर में खत्म होने के बाद दूसरे पड़ाव की यात्रा 18 दिसम्बर से शुरू होगी और पिपलोद, मगरोला, उंडई होकर टिटवास पहुंचेगी। 19 दिसम्बर को यात्रा टिटवास से शुरू होकर उगली, ताजपुर गौरी, नरोला होते हुए बगनाहेड़ी पहुंचेगी। 20 दिसम्बर को यात्रा बगनाहेड़ी से शुरू होकर झाड़ला, मेहरखेड़ी जोड़, रसलपुर, चाकरोद होते हुए जामनेर पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद 21 दिसम्बर को जामनेर से यात्रा शुरू होगी और जेठड़ा, सटेंडी, देहन्डी, भोगीपुर, भादाहेड़ी, भ्याना होते हुए मोहम्मद खेड़ा पहुंचेगी और 22 दिसम्बर को यात्रा का अंतिम दिन रहेगा जो कि मोहम्मद खेड़ा से यात्रा आगे बढ़ेगी और राणोगंज होते हुए शुजालपुर सिटी पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम रहेगा और यहीं यात्रा का समापन होगा।
जन-जन तक पहुंचे संदेश, यही है यात्रा का उद्देश्य
श्री सिकरवार ने बताया कि हम युवाओं को जोड़ने और राहुल गांधी की यात्रा के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उक्त यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुजालपुर विधानसभा के ज्यादातर गांवों से होकर गुज़रेगी। हमारा मूल उद्देश्य कांग्रेस पार्टी से युवाओं को जोड़ने का होगा। आज का युवा कल का देश का भविष्य होगा। इसी के चलते शुजालपुर विधानसभा में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रामवीर सिंह सिकरवार ने कांग्रेस के समस्त नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ के साथ-साथ सामाजिक गणो एवं पत्रकार बंधुओं से उक्त यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की है एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत सिकरवार ने युवा कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ सहित नवयुवकों से यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो यात्रा में शामिल होने एवं उसे सफल बनाने की अपील की है।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland