श्रद्धा हत्याकांड पर चुप्पी को लेकर प्रियंका गांधी के ऊपर गरजे यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य
लड़की हूं लड़ सकती हूं को दोहराते हुए कहा कि प्रियंका गांधी अब कहां हैं और वे चुप क्यों हैं?
सूरत, गुजरात विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है. भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए राज्य के साथ भाजपा के कई बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है. इसी बीच भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने गुजरात के सूरत पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धा मर्डर केस को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया. उन्होंने प्रियंका गांधी के यूपी में उछाले गए उस बयान लड़की हूं लड़ सकती हूं को दोहराते हुए कहा कि प्रियंका गांधी अब कहां हैं और वे चुप क्यों हैं?
भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रद्धा हत्याकांड देश को दहला देने वाली घटना है. उसके 35 टुकड़े किए गए और इस घटना के दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. केशव प्रसाद ने कहा कि देश की हर बेटी को इस अपराध से सीख लेनी चाहिए और ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए.
‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे पर प्रियंका को घेरा
केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धा हत्याकांड पर कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कांग्रेस की प्रियंका गांधी कहती हैं ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’, लेकिन इस घटना (श्रद्धा मर्डर केस) पर वह एक शब्द नहीं बोलीं. प्रियंका गांधी चुप क्यों हैं? क्योंकि यहां कुछ बोलने से उनका वोट बैंक खतरे में पड़ जाएगा. केशव मौर्य ने सभा के दौरान भाजपा सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखा.
त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
गौरतलब है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन होने के साथ ही प्रचार अभियान ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है. यहां बीते 27 साल से भाजपा सरकार है. कांग्रेस लगातार यहां चुनाव हारती रही है और इस बार आम आदमी पार्टी के आने से यहां त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं.
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland