Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, शासकीय नवीन कॉलेज में शनिवार को संभाग स्तरीय व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शाजापुर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा आदि टीमों ने भाग लिया। कार्यकम मेंएडी डॉ. अर्पण भारद्वाज, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विपुल कसेरा उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसके तिवारी ने की। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर खेल युवा एवं कल्याण विभाग से सेवानिवृत्त बी.एल. चोरगले ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वी.पी.मीणा ने किया। इस अवसर पर गठित जनभागीदारी समिति के सभी सदस्य विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संभागस्तरीय निर्णायक समिति पीएन परमार, श्री अनिल पाटीदार, डॉ प्रमोदकुमार वर्मा, डॉ शाहबाज खान एवं क्रीडा अधिकारी अभय भौसले, अंकेश सुराह, सूरज जाट रैफरी विजय ठाकुर, पवन उचाड़िया, विनय चौधरी, हिमांशु पाटीदार, स्कोरर पंकज उचाडिया एवं महाविद्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का आभार क्रीडा अधिकारी डॉ. दिनेश निंगवाल ने माना।