विक्की कौशल का बड़ा खुलासा
कैटरीना कैफ से शादी की चाहत सुनकर घरवालों का ऐसा था रिएक्शन
मुंबई, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है. हाई प्रोफाइल शादी करने वाले कैटरीना-विक्की बॉलीवुड के पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल माने जाते हैं. विक्की ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैटरीना उनके साथ ही नहीं बल्कि फैमिली के साथ भी इतनी घुल-मिल गई हैं कि थोड़ी-थोड़ी पंजाबी भी बोल लेती हैं. विक्की की मम्मी वीना कौशल और पापा शाम कौशल अपनी बहू को बहुत प्यार करते हैं. विक्की ने एक इंटरव्यू में अपने पैरेंट्स का रिएक्शन बताया जब उन्होंने कहा था कि कैटरीना से शादी करना चाहते हैं.
कैटरीना कैफ के संग अपने अफेयर को लेकर विक्की कौशल चुप्पी साधे रहे. आखिरी समय तक लोग शादी को लेकर भी कयास ही लगाते रहे. पिछले साल 7 से 9 दिसंबर तक विक्की-कैटरीना की हल्दी, मेहंदी, संगीत, शादी का शाही इंतजाम राजस्थान में किया गया था. अब शादी के एक साल बाद विक्की और कैटरीना अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिन खुलासे कर रहे हैं. कैटरीना की अदाकारी और पर्सनैलिटी की विक्की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
विक्की के मम्मी-पापा कैटरीना को बहुत पसंद करते हैं
फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने कहा कि ‘जब अपने घरवालों को पहली बार बताया था कि कैटरीना कैफ के साथ शादी करना चाहते हैं तो वे बहुत खुश हुए. वे कैटरीना बहुत पसंद करते हैं. उन लोगों को कैटरीना से बहुत प्यार है. मुझे तो ऐसा लगता है कि जब कोई दिल से अच्छा होता है तो ये बात हर जगह दिखती है कि आप क्या हैं और क्या कर रहे हैं’.
विक्की कौशल बहुत खुश हैं
विक्की कौशल से जब पूछा गया कि क्या उन्हें वो पल याद है जब उन्हें कैटरीना से प्यार हुआ था. विक्की ने कहा कि याद है लेकिन ये बात मेरे लिए बहुत ही प्राइवेट है और खास है. विक्की अपनी शादी को अपनी लाइफ का सबसे खूबसूरत चैप्टर बताते हैं. एक्टर का कहना है कि जिससे आप कनेक्ट होते हैं और वहीं आपका लाइफ पार्टनर हो तो इससे आपको बहुत मानसिक शांति मिलती है. जब आपको प्यार मिलता है तो आप घर और बाहर सभी को प्यार देते हैं’.