रतलाम-बदनावर टोल नाके से निकलते ही धूं-धूं कर जल उठी कार
बल-बल बचा चालक
Curated by - RAGHAVENDRA SINGH | CITYCHIEFNEWS
रतलाम, बदनावर रोड पर चिकलिया टोल नाके के सामने मंगलवार को सामने आया। बदनावर तरफ से आ रहे एक कार सवार की कार टोल नाके से निकलने के कुछ दी ही देर बाद उसमें से धुआं निकलने लगा। कार चालक को जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो वह कार को साइड में खड़ी करके सुरक्षित उतर गया।
देखते ही देखते खाक हो गई पूरी कार
कार चालक बदनावर की वीरमणि कॉलोनी निवासी धनंजयसिंह ने बताया कि वे कार लेकर टोल नाके से महज कुछ ही फीट की दूरी पर आए और अचानक धुआं निकलने लगा तो उन्होंने साइड में कार खड़ी कर दी। उतरकर आए और देखा तब तक आग की लपटें निकलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी कार धूं-धूं करके जलने लगी। देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। इसमें अच्छी बात यह रही कि कार चालक को कोई नुकसान नहीं हुआ।
रतलाम आ रहे थे किसी काम से
धनंजय ने बताया कि वे खेती करते हैं और किसी काम से अपनी कार से रतलाम के लिए दोपहर में निकले थे। बदनावर से निकलने के बाद उनकी कार में कुछ भी गड़बड़ी नहीं थी लेकिन जैसे ही टोल नाके पर टोल की पर्ची कटाने के बाद आगे बढ़े तो अचानक ही कार के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्हें शंका हुई तो उन्होंने कार को सडक़ की साइड में खड़ा करके देखना चाहा। इसी दौरान कार में शार्ट सर्किट से आग लगी और आग की लपटें निकलने लगी। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फायर लारी पहुंचती और आग बुझाती तब तक कार जल चुकी थी।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland