मेरे पति की हत्या कर दी, अब हमें भी दे रहे जान से मारने की धौंस
पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत, मांगा न्याय
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, अपने पति की हत्या करने वाले लोग अब उसकी पत्नी ओैर परिवार के लिए मुसीबत बने हुए हैं जो महिला पर बयानबाजी न करने का दबाव बना रहे है। साथ ही पूरे परिवार को भी जान से खत्म करने की धमकी दे रहे है। जिनसे बचने और न्याय के लिए महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी जगदीश डावर को ज्ञापन सौंपा है।
आवेदिका संगीता पति चेतनदास बैरागी ने बताया कि मेरे पति चेतनदास बैरागी की 12 अप्रैल को गांव के ही सीताराम व भोपाल सिंह ने कर दी थी। इस मामले में मेरे कथन शुजालपुर न्यायालय में होना है। जिस पर इस हत्या के मुख्य आरोपी सीताराम व भोपाल ंिसह अपने दो साथियों भगवान सिंह व सुनील जो कि जमानत पर बाहर हैं के साथ मिलकर मुझे धमकी दे रहे हैं कि यदि अपने पति की हत्या के संबंध में मामले को और बढ़ाया और कोर्ट में आरोपियों के विरूद्ध कुछ कहा तो इंदौर आकर तुम्हें और तुम्हारे बच्चे को जान से मार देंगे। हमारी पहुंच ऊपर तक है। महिला ने आवेदन में बताया कि मेरे पति की हत्या के मुख्य दो आरोपी सीताराम व भोपाल सिंह के नाम पुलिस में एफआईआर दर्ज नहीं हैं। महिला ने बताया कि मैं पगरावदकला की निवासी हूं और इंदौर में रहती हूं। मैं जब भी अपने गांव पगरावदकला जाती हूं तो सभी आरोपी मुझ पर राजीनामे के लिए दबाव बनाते हैं और मेरी जान को इनसे खतरा भी है। महिला ने मांग की है कि इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए और मुझे व मेरे परिवार की रक्षा की जाए।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland