म.प्र शाजापुर कलेक्टर ने शिशु गृह का किया निरीक्षण
बच्चों की परवरिश की ली जानकारी
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, कलेक्टर दिनेश जैन ने जिला मुख्यालय पर संचालित शिशु गृह का निरीक्षण कर यहां मौजूद बच्चों की परवरिश के बारे में विस्तार से जानकारी ली। शिशु गृह में 6 वर्ष तक के लावारिस, निराश्रित या गुमशुदा मिले बच्चों की परवरिश की जाती है। इस शिशु गृह का संचालन अभिमत जन विचार मंच द्वारा किया जा रहा है।
वर्तमान में इस संस्था में एक 14 माह की बालिका और 3 वर्ष का बालक है। कलेक्टर ने इन दोनों बच्चों के स्वास्थ्य एवं पालन-पोषण की जानकारी ली। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी नीलम चौहान, बाल संरक्षण अधिकारी एवं संस्था के प्रभारी राघवेन्द्र मीणा, विधि परीविक्षा अधिकारी भीष्म कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे। संस्था के संचालक भूपेन्द्र सहगल ने कलेक्टर को अवगत कराया कि संस्था में अब तक 15 बच्चें आए थे, जिनमें से 7 बच्चों को शासन के नियमानुसार गोद दिए गए हैं। शेष बच्चें परिवार की पहचान होने एवं उनके द्वारा वापस मांगे जाने पर सौंपे गये हैं। संस्था में आने वाले बच्चों का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसके लिए संस्था में 6 लोगों का स्टॉफ रात और दिन कार्यरत है। इस अवसर पर संस्था की प्रबंधक भावना सहगल, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश त्रिवेदी, भावना राठौर व ऊमेय रोमा भी उपस्थित थी।