म.प्र. के दमोह में दबंगो ने डाला गरीबो के अनाज पर डेरा
हर महीने फ्री 50 किलो राशन न देने पर राशन दुकानदार के घर में घुसकर की मारपीट
दमोह, 2 रुपए किलो अनाज गरीबों के लिए सरकार के द्वारा दिया जाता है, लेकिन अब दबंग इसी अनाज को मुफ्त में लेना चाहते है। इसी तरह का एक घटनाक्रम दमोह के बजरिया वार्ड क्रमांक 6 जटाशंकर कॉलोनी में सामने आया। जहां राशन दुकान संचालित करने वाले युवक पर वार्ड में रहने वाले राकेश शर्मा ने लाठियों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां राशन दुकान संचालक अमन पटेल ने बताया कि आरोपी राकेश शर्मा हर महीने 50 किलो मुफ्त में राशन चाहते हैं , जो मैं नहीं दे सकता । ऑनलाइन सिस्टम होने के कारण एक, एक दाने का हिसाब रखना पड़ता है, लेकिन आरोपी का कहना है कि उसे मुफ्त में राशन दिया जाए । रविवार रात राकेश शर्मा ने मुझे फोन लगाया , फिर घर पहुंचकर गालियां दी और डंडा लेकर मुझे मारा और मेरी मां को जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना का एक वीडियो भी घायल के परिजनों ने बनाया है। इसके बाद उनके बीच बहस बाजी होती रही और आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland