मप्र के आलीराजपुर में जनपद शिक्षा केंद्र के द्वारा किया गया
बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता के शिविर का आयोजन
Curated by - RIZWAN SHAIKH | CITYCHIEFNEWS
आलीराजपुर निप्र, जनपद शिक्षा केंद्र आलीराजपुर के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता के शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजन में समूचे विकासखंड के लगभग 55 छात्रों ने विभिन्न खेलों जैसे चेयर रेस, दौड़ ,चित्रकला प्रतियोगिता आदि में सहभागिता की।
दिव्यांग छात्रों के साथ उनके पालक और संबंधित संस्था के शिक्षक गण भी मौजुद रहे। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर जानकी यादव रही। डाइट प्राचार्य बामनिया ,एपीसी अविनाश वाघेला , जितेंद्र सिंह चौहान,मदन मोहन जाटव तथा डाइट के जिला प्रशिक्षण अधिकारी मोर्य और संदीप सिसोदिया मंचासीन हुए और इस कार्यक्रम पर अपने व्यक्तव्य दिये।
कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर जानकी यादव ने दिव्यांग छात्रों के लिए पालको और शिक्षकों को उनको सहयोग करने के लिए , प्रोत्साहित करने के लिए मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का संचालन बीआरसी मानेंद्र सिंह गहलोत ने किया और जनपद शिक्षा केंद्र के एम आर श्रीमती योगिता जमरा ने सम्पूर्ण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों पालक और शिक्षकों के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई थी ।आगामी 3 दिसंबर को जिला स्तरीय दिव्यांग शिविर में इन छात्रों को विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद शिक्षा केंद्र आलीराजपुर के बीएसी तकसिह रावत,धुंदर सिंह रावत, श्रीमती सेना चौहान,सूश्री फरजाना दबुक,लाल सिंह रावत ,एम आई एस हिरुसिह चौहान ने सहयोग दिया।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland