Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, शहडोल में अस्थायी प्राध्यापक संघ ने पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विष्वविधालय  में हाल में हुई असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निरस्त करने की मांग की है। प्रेस वार्ता कर संघर्ष मोर्चा ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में रोस्टर का पालन नही किया गया। आवेदकों की मेरिट लिस्ट आज तक बेवसाइट में जारी नही की गई। बल्कि मेल द्वारा उन्हें सूचित कर दूसरे दिन ही  ज्वाइन कर दिया गया। भर्ती प्रक्रिया में 1 पद के विरुद्ध 10 से 12 प्रतिभागी बुलाने थे पर सभी प्रतिभागियों को बुला कर चहेते प्रतिभागियों को नियुक्ति दे दी गयी। भर्ती प्रक्रिया में UGC प्रक्रिया 2018 का पालन भी नही किया गया। इंटरव्यू सुबह 9 बजे से रात्रि 11 बजे तक किया गया। लेकिन कोई मिनट्स नही लिखे गए।  अतिथि विद्वान प्रध्यापको का आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष की पुत्री रजनी गौतम का वाणिज्य संकाय में कम अंक होने के बावजूद चयन कर लिया गया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव के रिश्तेदार 05 लोगो की भर्ती की गई, जबकि वह मेरिट में नीचे स्थान पर है। संघर्ष मोर्चा ने भर्ती में लेनदेन का भी आरोप लगाया है और भर्ती निरस्त करने की मांग की है।
वही इस मामले में विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने पूरे आरोपो को निराधार बताया, और कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया में UGC रेगुलेशन 2018 का पूरी तरह पालन किया गया है। चयनित लोगो की सूची अखबारों में भी प्रकाशित कराई गई है।